नगर कांग्रेस अध्यक्ष बने ललित मोहन मिश्र , कांग्रेसजनों ने किया स्वागत ।
ऋषिकेश 2 जुलाई। गुरुवार को रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में नगर कांग्रेस अध्यक्ष बने ललित मोहन मिश्रा का पदभार एवं स्वागत कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
इस मौके पर उन्होंने नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र को विधिवत पदभार सौंपा, साथ ही समस्त कांग्रेसजनों से आशा जताई कि जिस प्रकार सबने एक जुट होकर मेरे कार्यकाल में कांग्रेस को आगे बढ़ाने का भरपूर प्रयास किया वैसे ही नवनियुक्त अध्यक्ष जी के साथ भी तनमयता से सहयोग करेंगे और इस बार विधानसभा ऋषिकेश में जीत का परचम लहराएंगे*।
इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, वरिष्ठ व कनिष्ठ कांग्रेसजनों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर ललित मोहन मिश्र का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया तथा उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ दी, इसके साथ ही सभी को मिष्ठान वितरण किया गया*।
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने विश्वास व्यक्त किया कि ललित मोहन मिश्र के नेतृत्व में कांग्रेस संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा जनता के हितों से जुड़े मुद्दों को पूरी मजबूती से उठाने का काम करेंगे। कांग्रेस संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं का सम्मान और जनसेवा कांग्रेस की सर्वोच्च प्राथमिकता हमेशा की तरह आगे बढ़ाने का काम करेंगे*।
जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल एवं पीसीसी सदस्य जयेन्द्र रमोला ने नवनियुक्त अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आप कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने तथा जनता के हितों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ने का कार्य करेंगे। साथ ही कांग्रेस संगठन हित को सर्वोपरि रखते हुए एकजुटता के साथ सबको एक साथ लेकर चलने का प्रयास करेंगे* ।
इसीक्रम में वरिष्ठ नेता राजपाल खरोला व दीप शर्मा ने नवनियुक्त अध्यक्ष मिश्र को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने एक पुराने कांग्रेसी परिवार के सदस्य व निष्ठावान कार्यकर्ता को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। हमें विश्वास है ललित मोहन मिश्र कांग्रेस को और आगे बढ़ाने का काम करेंगे तथा जनता की आवाज़ को प्रभावी ढंग से उठाने का कार्य करेंगे । उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करने के लिए सदैव तत्पर रहेगा*।
अंत में नवनियुक्त ललित मोहन मिश्रा ने सभी उपस्थित कांग्रेसजनों व शहर वासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने के लिए सदैव प्रयास प्रयासरत रहेंगे, व हाईकमान के निर्णय पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।
स्वागत कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता विजय सारस्वत, मदन मोहन शर्मा, महंत विनय सारस्वत, चंदन पंवार, अरविंद जैन, शैलेन्द्र बिष्ट, राकेश अग्रवाल, राजकुमार तलवार, सतीश शर्मा, मनीष शर्मा, देवेश्वर रतूड़ी, मदन शर्मा, भगवती प्रसाद सेमवाल, सूरत कोहली, राजेंद्र कोठारी, रवि जैन, पार्षद देवेंद्र प्रजापति, भगवान पंवार, सिमरन उप्पल, सरोजनी थपलियाल, अभिनव मालिक, सत्य कपूर्वन, पुष्पा मिश्रा, मधु जोशी, रुकम पोखरियाल, शिव प्रसाद भट्ट, मनोज गुसाईं, विजय पाल रावत, भरत शर्मा, विवेक तिवारी, दीप सुनेजा, सुनील प्रभाकर, ऋषि सिंघल, अशोक शर्मा, ब्रिज बहुगुणा, सिंहराज पोसवाल, लक्ष्मण चौहान, दिग्विजय सिंह, हरि नेगी, सुनील गुप्ता, नागेंद्र मिश्रा, महेश सिंगर, संजय भारद्वाज, प्रवीण गर्ग, विनोद रतूड़ी, गौरव यादव, सुमित चौहान, श्रीमति कमला प्रधान, चंद्रकांत जोशी, उमा ओबेरॉय, दिनेश अरोड़ा, राजेश मनचंदा, नवीन गांधी, जगमीत सिंह, राजकुमार मरवा, मनोज शर्मा, विश्वजीत अधिकारी, प्रिंस सक्सेना, राकेश वर्मा, राजेश शाह, सौरभ वर्मा, विनोद बिष्ट, विकास ग्रोवर, विनोद चावला, किशोर मेहता, घनश्याम डग, रजत भोला, सुनील खुराना, सावन खुराना, प्रदीप गुप्ता, प्रिंस सक्सेना, हिमांशु जाटव, शिवम अग्रवाल, हिमांशु कश्यप, कुंवर पाल प्रजापति, अमित जाटव आदित्य झा, मानव रावत, तरुण त्यागी आदि भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।