ऋषिकेश में महिला का सनसनीखेज आरोप: नगर के बड़े प्रॉपर्टी डीलर पिता पुत्र और अन्य ने डराकर कई वर्षों तक किया दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा,एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य फरार पति पर भी सहयोग का आरोप, पीड़िता ने होटल, फार्म हाउस और अलग-अलग स्थानों पर जबरन संबंध बनाने की कही बात
ऋषिकेश में महिला का सनसनीखेज आरोप: नगर के बड़े प्रॉपर्टी डीलर पिता पुत्र और अन्य ने डराकर कई वर्षों तक किया दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा,एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य फरार पति पर भी सहयोग का आरोप, पीड़िता ने होटल, फार्म हाउस और अलग-अलग स्थानों पर जबरन संबंध बनाने की कही बात
ऋषिकेश 5 अप्रैल। कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्र में एक महिला द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने तीन प्रॉपर्टी डीलरों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का आरोप है कि वर्ष 2021 से उसे डराकर और धमकाकर अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका मायका डोईवाला में है और वर्ष 2016 में उसका विवाह हुआ था। उसके ससुराल में पति, सास और ससुर रहते हैं। महिला के अनुसार उसके पति पहले किराने की दुकान चलाते थे, लेकिन वर्ष 2021 से प्रॉपर्टी का काम करने लगे और इसी दौरान उनका संपर्क प्रॉपर्टी डीलर मनजीत जोहर और उसके बेटे मानव जोहर से हुआ।
महिला का आरोप है कि शादी के बाद उसने देखा कि मनजीत जोहर का उसके ससुराल में काफी आना-जाना रहता था। कई बार वह तब घर आता था जब उसके पति और ससुर घर पर नहीं होते थे। महिला के अनुसार उसने इस बात की शिकायत अपने पति से की, लेकिन पति ने बात को टालते हुए मनजीत जोहर को परिवार का मददगार बताते हुए नजरअंदाज कर दिया।
पीड़िता के मुताबिक जनवरी 2022 में जब वह अपने कमरे में थी, तभी मनजीत जोहर जबरन उसके कमरे में घुस आया। विरोध करने पर उसने उसे धमकाया और मारपीट कर जबरन दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि उसने अपनी सास को आवाज भी दी, लेकिन कोई मदद के लिए नहीं आया। घटना के बाद वह काफी डरी हुई थी और परिवार की परिस्थितियों व पिता की खराब सेहत के कारण वह लंबे समय तक चुप रही।
महिला ने आरोप लगाया कि इसके बाद भी मनजीत जोहर उसके ससुराल आता रहा और लगातार उसे धमकाता रहा। महिला का कहना है कि फरवरी 2022 में जब वह अपने पति के साथ देहरादून गई थी, तब मनजीत जोहर के होटल में भी उसके साथ दुर्व्यवहार करने की कोशिश की गई।
पीड़िता के अनुसार 10 फरवरी 2023 को उसका पति उसे विस्थापित क्षेत्र स्थित एक पेंट हाउस में लेकर गया, जहां मनजीत जोहर का बेटा मानव जोहर मौजूद था। महिला का आरोप है कि वहां उसे ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया, जिससे वह बेहोश हो गई। होश आने पर उसने अपने शरीर पर कई निशान देखे और उसे शक हुआ कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है।
महिला ने बताया कि बाद में मानव जोहर की ओर से उसे व्हाट्सएप पर संदेश भी भेजा गया, जिससे उसे घटना का अंदेशा हुआ। जब उसने इस बारे में अपने पति से शिकायत की तो उसने हमेशा की तरह बात को टाल दिया।
पीड़िता का यह भी आरोप है कि आरोपियों द्वारा उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां दी जाती थीं। इसी डर के कारण वह लंबे समय तक चुप रही। महिला का कहना है कि जनवरी 2024 में उसे एक फार्म हाउस ले जाया गया, जहां आरोपी मौजूद थे और वहां भी उसके साथ दबाव बनाने की कोशिश की गई।
मेरा शारीरिक शोषण किया है। जब मैं बुरी तरह टूट गयी तो मैंने अपनी बहन को बताया। जिसने हिम्मत दी और FIR लिखवाने को कहा।
दी गई तहरीर में बताया गया कि मनजीत जौहर मानव जौहर और कुशाग्र शर्मा (रोमी) ने मेरी मजबूरी और डर का फायदा उठाकर 2021 से लगातार मेरा शारीरिक शोषण किया है।
पुलिस ने इस मामले में मंजीत जौहर. मानव जौहर और कुशाग्र शर्मा (रोमी) के खिलाफ 376,342 और 506 की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है इस मामले में पुलिस ने देर रात एक आरोपी कुशाग्र शर्मा (रोमी) को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अन्य आरोपियों के ठिकानो पर भी दबिश दे रही है.
ऋषिकेश में चल रहे इस डर्टी गेम का हिस्सा और भी कई बड़े बड़े रियल स्टेट के कारोबारी हो सकते हैं. सूत्रों की माने तो यह डर्टी गर्म आज से नहीं बल्कि कई सालों से चल रहा है. हालांकि अब पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर पूरी चेन को जोड़ने में लग चुकी है.
पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और आरोपों की सत्यता के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।