![]()
ऋषिकेश 04 मार्च। होली पर्व के शुभ अवसर पर पूर्व महापौर अनीता ममगाईं के आवास पर रंग, गुलाल और आपसी सौहार्द का उल्लासपूर्ण माहौल देखने को मिला। सुबह से ही समर्थकों, स्थानीय नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों का उनके निवास पर आगमन शुरू हो गया था। सभी ने उन्हें होली की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर पारंपरिक तरीके से गुलाल लगाकर एक-दूसरे को बधाई दी गई। ढोलक की थाप और होली के पारंपरिक गीतों ने माहौल को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया। महिलाओं ने फाग गीत गाए, वहीं युवाओं ने रंगों के साथ होली का आनंद लिया।

पूर्व महापौर अनीता ममगाईं ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का पर्व है। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और हमें आपसी मतभेद भुलाकर एकता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों के लिए पारंपरिक व्यंजनों एवं मिठाइयों की भी व्यवस्था की गई थी। पूरे आयोजन में उत्साह, उमंग और सौहार्द का विशेष वातावरण बना रहा।
