![]()
ऋषिकेश की बेटी व प्रसिद्ध नृत्यांगना सान्या सचदेवा मेरठ के उद्योगपति उदित छाबड़ा के साथ परिणय सूत्र बंधन में बंधी
ऋषिकेश 25 जनवरी। ऋषिकेश की बेटी व प्रसिद्ध नृत्यांगना सान्या सचदेवा मेरठ के उद्योगपति उदित छाबड़ा के साथ परिणय सूत्र बंधन का समारोह प्यार परंपरा और अविस्मरणीय क्षणों में संपन्न किया गया ।
नृत्यांगना सान्या सचदेवा के द्वारा विवाह पर क्लासिकल नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा ।नृत्यांगना सान्या की शादी धार्मिक नगरी में चर्चाओं का विषय बनी हुई है शादी के उपरांत नृत्यांगना सान्या और उद्योगपति उदित की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है।
राजाजी नेशनल पार्क में स्थित अमात्रा रिजॉर्ट में स्थानीय व उदित के साथ फेरे विधिवध हिंदू रीति रिवाज के साथ संपन्न हुए ।
उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार के के सचदेव की बेटी नृत्यांगना सान्या सचदेवा का रिसेप्शन क्रिस्टल वर्ल्ड में आयोजित हुआ । इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित अतिथि उपस्थित रहे। । हरिद्वार जनपद वाटर पार्क क्रिस्टल वर्ल्ड में प्रसिद्ध नृत्यांगना सान्या सचदेवा मेरठ के उद्योगपति उदित छाबड़ा के साथ परिणय सूत्र में बध गई ।वरिष्ठ पत्रकार के के सचदेवा व एडवोकेट गीता सचदेवा की बेटी की शादी तीन दिन तक चली शादी में कई मशहूर हस्तियों ने परफॉर्म किया । समारोह में मुंबई की मशहूर बॉलीवुड कलाकारों ने हिंदी ,पंजाबी, मराठी, गुजराती, राजस्थानी, भाषा में जमकर नृत्य किये । यमुनानगर की मशहूर विक्की पाहवा एंड पार्टी ने जमकर धूम मचाई ।सहारनपुर के प्रसिद्ध नीरज वालिया एंड संस ने मेहमानों के लिए मेन्यू का विशेष ख्याल रखा उत्तराखंड की स्वादिष्ट व्यंजनों सहित अनेको स्वादिष्ट हस्तियों का ख्याल रखा गया । उनकी बड़ी बेटी ऐश्वर्या, मयंक चक्रवर्ती व खयांश शादी में चार चांद लगा रहे थे । भाई भुवन महेंद्रु व निश्चय ब्रेजा ने जमकर नृत्य किया । मामा योगेश ब्रेजा, राजेश व अजय ब्रेजा ने सान्या का चूड़ा कर्म किया । उधर मेरठ निवासी उदित के माता-पिता डॉ राजीव छाबड़ा व पूजा छाबड़ा व बहन वेंदाशी सहित चाचा सोनू छाबड़ा, अनिल छाबड़ा, मामा पंकज खन्ना व दीपक खन्ना ने वर वधु को अपना शुभ आशीर्वाद दिया ।
सान्या क्लासिक लाल और सुनारे रंग के ब्राइडल लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थी ।
सान्या का ब्राइडल लुक परंपरा शान और भव्यता का एक बेहतरीन मिश्रण था ।
दिल्ली से आए हन्नी सचदेवा व मुंबई से आयी अलंकृता की एंकरिंग बहुत खूबसूरत रही ।
इस मौके पर पतंजलि के पीठासीन और रामदेव, आचार्य बालकृष्ण, श्री निर्मल आश्रम के महंत बाबा राम सिंह महाराज , संत जोध सिंह महाराज ,मधुबन आश्रम के परमानंद महाराज , महंत लोकेश दास ने नव विवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया ।

