![]()
ऋषिकेश 4 जनवरी। वन विभाग द्वारा नगर निगम क्षेत्र के 12 वार्डो में हुई अधिग्रहण की कार्यवाही को लेकर अपना पक्ष रखने के लिए मेयर शंभू पासवान की अध्यक्षता में नगर निगम का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के वकीलों से मिला। जहां विधिक राय लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में शामिल होगा।
आज रविवार को मेयर शंभू पासवान की अध्यक्षता में गठित समिति जिसमें वार्ड पार्षद अधिवक्ता अभिनव सिंह मलिक, सुरेन्द्र नेगी, सत्य कपरुवान के साथ ही सहायक नगर आयुक्त चन्द्रकांत भट्ट ने दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता एस.के. वर्मा व नरेन्द्र हुड़्डा से मुलाकात की। जहां विधिक सलाह के पश्चात ही अब कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
मामले को लेकर दो दिन पूर्व नगर निगम द्वारा एक बोर्ड बैठक बुलाई गई थी। जिसमें वन भूमि प्रकरण में प्रभावित 12 वार्डो बापू ग्राम, शिवाजी नगर, 20 बीघा, मनसा देवी, गीता नगर, मालवीय नगर, गुमानीवाला, मीरा नगर, सुमन विहार, गीता नगर, नंदू फार्म का पक्ष रखने के लिए एक समिति का गठन किया गया था। जो दिल्ली जाकर सुप्रीम कोर्ट के वकीलों से विधिक राय लेकर कानूनी प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगा।

