लैंड जिहाद के खिलाफ प्रशासन की कार्यवाही से पहले ही मजार को बनाने वालों ने खुद ही तोड़ी मजार
29 अगस्त। लैंड जिहाद के खिलाफ प्रशासन की कार्यवाही लगातार जारी है। 30 ऐसे स्थानों को चिन्हित किया गया है जिन पर जबरन कब्जा कर निर्माण किया गया, जिनकी जांच जारी है। लक्सर रोड पर कटारपुर में सर्वे के दौरान चिन्हित एक मजार को बनाने वालों ने खुद ही हटा दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक जिला प्रशासन द्वारा किए गए सर्वे में लक्सर रोड पर कटारपुर अलीपुर में एक अवैध मजार सामने आई। सर्वे टीम ने जब इसके बारे में दस्तावेज और निर्माण की अनुमति मांगी तो वे दिखा नहीं पाए। प्रशासन की टीम अभी मौके पर ही थी कि संचालक की पत्नी और अन्य लोगों ने मिलकर खुद ही उसे तोड़ने का काम शुरू कर दिया। प्रशासन ने अवैध रूप से बनाई गई ऐसी 30 से अधिक संरचनाओं को चिन्हित किया है। जिनके सर्वे का काम चल रहा है। कई लोगों को प्रशासन द्वारा नोटिस भी दिया गया है।
बता दें कि उत्तराखंड की धामी सरकार देवभूमि से अब तक 5 सौ से ज्यादा अवैध मजारों को हटाने की कार्रवाई कर चुकी है। इन मजारों के भीतर कोई अवशेष नहीं मिले।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि अवैध रूप से बनी धार्मिक संरचनाओं को चिन्हित किया गया है। उन्हें भूमि स्वामित्व और निर्माण अनुमति संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु नोटिस दिए जाने की प्रक्रिया गतिमान है।