![]()
ऋषिकेश 17 जुलाई। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर आदर्श नगर ऋषिकेश हरेला पर्व को (वृक्षारोपण) हरेला सप्ताह के रूप में मना रहा है। हरेला सप्ताह के प्रथम दिवस विद्यालय में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा तृतीय से अष्टम के भैया बहिनों ने प्रतिभाग किया।
हरेला सप्ताह के द्वितीय दिवस रायवाला रेलवे स्टेशन की रेल वाटिका वह आरटीओ ऑफिस की वाटिका में वृक्षारोपण किया गया। जिसमें औषधि युक्त व फलदार पौधों का रोपण किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य गुरु प्रसाद उनियाल ने सभी से एक-एक वृक्ष अपने घरों में लगाने का आग्रह किया।
इस अवसर पर नगर निगम महापौर शंभू पासवान, व्यवस्थापक डॉ दीपक तायल , नवल किशोर कपूर (विद्यालय समिति कोषाध्यक्ष) , अभिनव गोयल, अतुल जैन , निशांत चतुर्वेदी ,प्रदीप सैनी , आरटीओ ऑफिस के अधिकारी व विद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे ।

