![]()
ऋषिकेश 17 जुलाई। आंगनबाड़ी केंद्रों द्वारा सरकार द्वारा चलाई जा रही नंदा गौरी योजना के बारे में क्षेत्रीय लोगों को विस्तार से जानकारी दी गई।
गुरुवार को आंगनबाड़ी केंद्र चुना भट्टा बनखंडी में नंदा गौरा योजना के तहत इंटर पास और 2025 में जन्मी बालिकाओं के माता पिता की बैठक ली गई।
जिसमें क्षेत्र में 2025 में जन्मी बालिकाएं और इंटर पास बालिकाओं को सर्वे कर नंदा गौरा योजना के बारे में जानकारी दी गई।
नंदा गौरा योजना के बारे में बताया कि जिनकी प्रथम अथवा दूसरी पुत्री है उनके लिए नंदा गौरा योजना का फॉर्म भरा जाएगा इस और उन्हें बालिकाओं के जन्म पर 11000 और इंटर पास करने पर 51000 की धनराशि मिलेगी।
इसके लिए आवश्यक दस्तावेज तैयार कर ले, 12th पास के लिए छात्र की नवीन पासपोर्ट साइज फोटो माता-पिता के आधार कार्ड पैन कार्ड और बालिका का आधार कार्ड और पैन कार्ड माता-पिता और बालिका का स्थाई निवास आय प्रमाण पत्र 72 हजार से अधिक नहीं होना चाहिए और परिवार रजिस्ट्री की नकल वार्ड में वार्ड मेंबर द्वारा प्रमाणित परिवार रजिस्ट्री की नकल राशन कार्ड सामाजिक आर्थिक और जाति गणना में परिवार की स्थिति परिवार के विगत 3 बार के बिजली पानी के बिल कनेक्शन न होने पर एफिडेविट में इसका उल्लेख भी करना है इस योजना का लाभ केवल प्रथम दो पुत्री को ही मिलेगा चल अचल संपत्ति का ब्यूरो यदि किराएदार है तो किराएदार का किरायानामा यदि वहां है तो उसकी परिवार के माता-पिता और पुत्री तीनों के पास बुक की बैंक स्टेटमेंट हिस्सा प्रमाण पत्र भी अपलोड करना है शपथ पत्र में परिवार के सदस्यों की बैंक पासबुक की 1 वर्ष की स्टेटमेंट जहां से पढ़ाई कर रही है वहां का प्रधानाचार्य का प्रमाण पत्र संस्थागत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का प्रमाण पत्र शिक्षा में दाखिला पूर्ण अभिलेखों के प्रति बोनाफाइड सर्टिफिकेट के साथ फीस रसीद भी लगाना अनिवार्य है आदि डॉक्यूमेंट के बारे में जानकारी दी गई
इस मौके पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता गीता पाल, रेखा पोरवाल, अन्नू गुप्ता ,अंजू रानी ,व क्षेत्र के लाभार्थी सुषमा ,ऊषा, सुमन रस्तोगी, सविता पाल, मधु जगमोला, प्रियंका श्रीवास्तव, विजयलक्ष्मी, किरण ,गीता ,गुड्डी, सोनू ठाकुर ,वैशाली, नैना, आयुषी ,अदिति ,वंशिका कावेरी आदि उपस्थित थे।

