बद्रीनाथ जा रही बस अनियंत्रित होकर गिरी खाई में, बस में स्वर 20 यात्रियों में से हुई 3 की मौत,8 घायल, 9 की तलाश जारी, गंभीर रूप से 2 घायल यात्रियों को हैली एंबुलेंस से लाए एम्स अस्पताल ऋषिकेश
बद्रीनाथ जा रही बस अनियंत्रित होकर गिरी खाई में, बस में स्वर 20 यात्रियों में से हुई 3 की मौत,8 घायल, 9 की तलाश जारी, गंभीर रूप से 2 घायल यात्रियों को हैली एंबुलेंस से लाए एम्स अस्पताल ऋषिकेश
ऋषिकेश 26 जून। जनपद रुद्रप्रयाग के घोलतिर क्षेत्र में एक बस अनियंत्रित होकर नदी की गहरी खाई में गिर गया। बस में 20 यात्री सवार बताए जा रहे है। जिनमें से 08 यात्रियों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया है। गंभीर रूप से घायल 2 यात्रियों को हेली एंबुलेंस के द्वारा ऋषिकेश एम्स अस्पताल लाया गया है। जबकि 02 मृतकों के शव मौके से बरामद किए गए है, और 1 महिला का शव श्रीनगर के धारी देवी के पास झील से बरामद किया गया है जिनकी शिनाख्त की जा रही है। बाकी 09 लोगों की खोजबीन जारी है।
गुरुवार को प्रातः जनपद रुद्रप्रयाग के घोलतीर के निकट स्टेट बैंक मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटी, जब एक चारधाम यात्री बस (UK 08 PA 7444, 31 सीटर) अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिरते हुए अलकनंदा नदी में जा समाई। यह बस प्रातःकाल रुद्रप्रयाग से बद्रीनाथ की ओर जा रही थी।
घटनाट की सूचना प्राप्त होते ही थाना अगस्त्यमुनि, रतूड़ा एवं गोचर से पुलिस बल तथा एसडीआरएफ की टीमें तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना की गईं।
अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त वाहन में ड्राइवर सहित कुल 20 लोग सवार बताए जा रहे है। SDRF, DDRF, स्थानीय पुलिस व अन्य बचाव एजेंसियों द्वारा संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते हुए अभी तक 08 यात्रियों को रेस्क्यू कर रुद्रप्रयाग अस्पताल भेज दिया गया है। जिनमें से बाद में गंभीर अवस्था में घायल 2 यात्रियों को हेलीकॉप्टर एंबुलेंस के द्वारा एम्स अस्पताल ऋषिकेश लाया गया है।
जबकि 02 मृतकों के शव मौके से बरामद किए गए है, और 1 महिला का शव श्रीनगर के धारी देवी के पास झील से बरामद किया गया है जिनकी शिनाख्त की जा रही है। जबकि अन्य 09 व्यक्तियों की खोजबीन एवं रेस्क्यू अभियान जारी है।
दुर्घटनाग्रस्त बस में कुल 20 यात्री सवार थे, जिनमें 8 लोग घायल अवस्था में रेस्क्यू किए गए हैं। इनमें से कुछ की स्थिति गंभीर होने के कारण AIIMS ऋषिकेश को एयरलिफ्ट किया गया है
घटनास्थल पर एसडीआरएफ, पुलिस बल, और स्थानीय प्रशासन की टीमें समन्वित रूप से राहत कार्यों में जुटी हुई हैं। संपूर्ण अभियान वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में संचालित किया जा रहा है।
घायलों का विवरण –
1. दीपिका सोनी, निवासी सिरोही मीना वास, राजस्थान – उम्र 42 वर्ष
2. हेमलता सोनी, निवासी प्रताप चौक, गोगुंडा, राजस्थान – उम्र 45 वर्ष
3. ईश्वर सोनी, निवासी सिलिकॉन पैलेस, सूरत, गुजरात – उम्र 46 वर्ष
4. अमिता सोनी, निवासी मीरा रोड, महाराष्ट्र – उम्र 49 वर्ष
5. भावना सोनी, निवासी सूरत, गुजरात – उम्र 43 वर्ष
6. भव्य सोनी, निवासी सूरत, गुजरात – उम्र 7 वर्ष
7. पार्थ सोनी, निवासी राजगढ़, मध्य प्रदेश – उम्र 10 वर्ष
8. सुमित कुमार (बस चालक), निवासी बैरागी कैंप, हरिद्वार – उम्र 23 वर्ष
मृतकों का विवरण –
1. विशाल सोनी, निवासी राजगढ़, मध्य प्रदेश – उम्र 42 वर्ष
2. ड्रिमी, निवासी सिलिकॉन पैलेस, सूरत, गुजरात – उम्र 17
3. गौरी सोनी, निवासी राजगढ़, मध्य प्रदेश – उम्र 41 वर्ष
लापता व्यक्तियों का विवरण –
1. रवि भवसार, निवासी शास्त्री सर्किल, उदयपुर, राजस्थान – उम्र 28 वर्ष
2. मौली सोनी, निवासी पूना कुंभरिया रोड, सूरत, गुजरात – उम्र 19 वर्ष
3. ललित कुमार सोनी, निवासी गोगुंडा, राजस्थान – उम्र 48 वर्ष
4. संजय सोनी, निवासी शास्त्री सर्किल, उदयपुर, राजस्थान – उम्र 55 वर्ष
5. मयूरी, निवासी सूरत, गुजरात – उम्र 24 वर्ष
6. चेतना सोनी, निवासी उदयपुर, राजस्थान – उम्र 52 वर्ष
7. चेष्ठा, निवासी सिलिकॉन पैलेस, सूरत, गुजरात – उम्र 12 वर्ष
8. कट्टा रंजना अशोक, निवासी मीरा रोड, महाराष्ट्र – उम्र 54 वर्ष
9. सुशीला सोनी, निवासी उदयपुर, राजस्थान – उम्र 77 वर्ष
एस डी आर एफ टीम का उक्त घटना में श्रीनगर झील में सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है।