देहरादून 12 अप्रैल। सूबे के मुखिया द्वारा उत्तराखंड के कुछ गांव के नाम बदलने के बाद स्कूलों के नाम भी बदलने को लेकर स्वीकृति प्रदान की है ।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सैनिकों के सम्मान में विभिन्न विद्यालयों के नाम परिवर्तन की स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रा०३०का० थाती बूढ़ाकेदार, टिहरी गढ़वाल का नाम शहीद हवलदार बचन सिंह नेगी रा०३०का० थाती बूढ़ाकेदार, रा०३०का० दुबचौडा चम्पावत का नाम शहीद लांस नायक विक्रम सिंह रा०३०का० दुबचौड़ा, चम्पावत, रा०३०का० हटाल (चकराता), देहरादून का नाम स्व० पंडित झांऊराम शर्मा रा०३०का० हटाल, (चकराता) देहरादून, रा०३०का० सैंधर (बीरोंखाल) पौडी गढ़वाल का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व० शम्भू प्रसाद जोशी रा०३०का० सैंधर, (बीरोखाल) पौडी गढवाल के नाम परिवर्तन कर दिया है।