ऋषिकेश 24 मार्च (रणवीर सिंह)। ऋषिकेश देहरादून मार्ग पर थाना डोईवाला अंतर्गत लच्छीवाला टोल प्लाजा पर एक भीषण एक्सीडेंट होने की सूचना मिली है। जहां एक तेज रफ्तार डंपर ने आगे खड़ी तीन गाड़ियों को रौंद डाला।
सोमवार की सुबह करीब 8:00 बजे हुई भीषण दुर्घटना में एक रेट से भरा हुआ ट्रक देहरादून से डोईवाला की दिशा में आ रहा था, की तभी वह अनियंत्रित होकर लच्छीवाला टोल प्लाजा पर आगे जा रही गाड़ियों को कुचलता हुआ उनके ऊपर चढ़ गया। जिसमे एक गाड़ी ट्रक के नीचे बुरी तरह दब गई। जिसमे सवार दो लोगों पहले रतनमणि उनियाल निवासी मूल निवासी ग्राम पकनिया पट्टी कड़ाकोट ,हाल निवास लेन न 15अपर नथनपुर, नेहरूग्राम देहरादून जो कि अभिलेपाल/प्रशासनिक अधिकारी के रूप में जिला टिहरी गढ़वाल में तैनात थे। की मौत हो गई है। यह अपने पीछे तीन बच्चों जिसमे दो बेटियों सहित एक बेटे को छोड़ गए हैं। जबकि दूसरे पंकज पंवार जो कि पेशकार , के रूप में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट टिहरी (CJM)ग्राम थान पोस्ट भवान, पट्टी दशजुला जिला टिहरी गढ़वाल में तैनात थे। इनकी भी इस भीषण दुर्घटना में मौत हो गई है । इनके भी दो बच्चे है जिसमें एक बेटा, एक बेटी शामिल है।
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने डंपर के नीचे आई गाड़ियों को किसी तरह से बाहर निकाला। एसडीआरएफ की टीम द्वारा मशीन से कटिंग करके दबी गाड़ी को बाहर निकाला गया । वहीं घटना के बाद डंपर चालक फरार बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा फरार डंपर चालक की तलाश की जा रही है।