![]()
ऋषिकेश 26 जनवरी नगर निगम चुनाव के मतगणना स्थल आईडीपीएल स्थित गुरुवार की देर रात को कुछ लोगों द्वारा पोलिंग पार्टी पर जबरदस्त पत्थराव किए जाने के उपरांत पुलिस ने संबंधित राजनीतिक दलों के 120 लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में दर्ज मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ऋषिकेश कोतवाली के उप प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि कोतवाली थाने पर प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह के निर्देश पर यह मामले दर्ज किए गए हैं। जिसमें मतदान पेटीयोंंको बंद होने के उपरांत उन्हें खुलवाने के लिए वहां ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों के संग गालीगलोच मारपीट ही नहीं की गई एपितु मतदान पेटियों को लूटने का प्रयास भी किया गया। जिससे मौके पर अफरा तफ्री का माहौल पैदा हो गया, इसी से मौके पर तैनात पुलिस बल को हल्का लाठी चार्ज भी करना पड़ा इसके बाद भीड़ मतदान केंद्र से भाग गई। और मतदान का कार्य शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इससे पहले दिन भी कुछ लोगों के
दर्ज किए गए थे मुकदमे मे। पुलिस कर रही है सभी की शिनाख्त।

