
ऋषिकेश 18 जनवरी । वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन ने जरूरतमंद लोगों को शीत लहर से बचने के लिए जहां सैकड़ो लोगों मे कंबल वितरित किये जाने के साथ एक निर्धन कन्या हेतु आर्थिक रूप से मदद करते हुए विवाह हेतु जरुरी सामान भी दिया गया। शनिवार को जीवनी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान
संगठन ने पत्रकारिता क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु पत्रकारों को ऋषिकेश गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। संगठन अध्यक्ष प्रमोद कुमार जैन एवं महासचिव एस पी अग्रवाल द्वारा इस पत्रकार गोष्ठी के दौरान नगर की समस्याओं को भी उजागर किया गया। कार्यक्रम में अशोक रस्तोगी, प्रदीप कुमार जैन,आलोक शर्मा, नरेश गर्ग, दिनेश मुद्गल, अरविन्द जैन, चन्दन सिंह, ओ पी मुल्तानी सत्य प्रकाश गुप्ता, श्याम सिंह, हर चरण सिंह,उपस्थित रहे।