
ऋषिकेश, 17 जनवरी। उत्तराखंड में होने वाले चुनाव के दौरान बड़ी संख्या में आ रही जनता की भीड़ ने यह साबित कर दिया है, कि सभी जगह भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी भारी बहुमत से विजई हो रहे हैं।
शुक्रवार को यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवेन्द्र भसीन ने भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही, उन्होंने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार के दौरान यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने वाला पहला राज्य होने के साथ तीन वर्षों में पारदर्शी प्रक्रिया से 19000 युवाओं को नौकरियां दी गई है, इसी के साथ भाजपा सरकार ने महिला सशक्तिकरण के दौरान महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30% आरक्षण एवं उत्तराखंड आंदोलनकारी को राज्य सेवाओ में 10 प्रतिशत छैतिज आरक्षण दिये जाने के साथ, लखपति दीदी योजना के तहत उत्तराखंड के 1 लाख से अधिक महिलाएं लखपति बनी एवं 2026 तक ढाई लाख महिलाओं की सालाना आय एक लाख पहुंचने का लक्ष्य रखा गया।
भसीन ने कहा कि ऋषिकेश में ट्रिपल इंजन की सरकार बनने के उपरांत निर्मल घाट अभियान शुरू करेंगे जिसके तहत घाटों का सौन्दर्य करण किया जाएगा साथ ही नाव घाट क्षेत्र में 500 वाहनों की क्षमता वाली स्थाई पार्किंग सुविधा और समर्पित स्टेट होकर जॉन विकसित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र में एक आधुनिक ट्रांसपोर्ट नगर बनाने, के अतिरिक्त वीरभद्र मंदिर का उन्नयन और सौंदर्य करण कर शिवरात्रि मेले को एक भव्य वार्षिक आयोजन के रूप में विकसित करेंगे, साथ ही मंदिर परिसरों का सौंदर्यीकरण कर घाटों का विकास और आस्था पथ से जुड़े मार्गों का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निगम में पूर्ण बहुमत होने के बाद निगम के ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों के लिए आवासीय स्वामित्व सुनिश्चित किया जएगा।
वैदिक थीम पर आधारित एक सिटी पार्क संस्कार वन विकसित करेंगे जिसमें शहरी वन योग हट, ओपन और जिम, खेल क्षेत्र और लाइट एवं साउंड शो शामिल होंगे।
पत्रकार वार्ता में प्रदेश के सह मीडिया प्रभारी संजीव वर्मा ,जिले की मीडिया प्रभारी नीलम काला चमोली भी उपस्थित थीं।