![]()
ऋषिकेश 29 दिसंबर ।नगर निगम ऋषिकेश के चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस द्वारा जारी की गई, वार्डो में पार्षद पद के प्रत्याशियों की सूची के बाद दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं में बगावत के स्वर गूंजाए मान हो गए हैं।
उल्लेखनीय है कि भाजपा और कांग्रेस के प्रदेश हाई कमान ने शनिवार की देर रात को वार्ड पार्षदों की सूची जारी कर दी है, इसके बाद सूची को देखकर वर्षों से पार्टी का झंडा बुलंद कर रहे कार्यकर्ताओं में भारी रोष उत्पन्न हो गया, जिसमें से अधिकांश कार्यकर्ताओं ने पार्टी के विरोध में जाकर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। जिसे देखते हुए दोनों पार्टी के हाई कमान द्बारा कार्यकर्ताओं में गुस्से को देखते हुए मान मनोबल के लिए कुछ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की टीम भी गठित कर दी गई है, जो कि रविवार को कार्यकर्ताओं के यहां पहुंची और सुबह से ही नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने लगी है वहीं भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्यां में प्रदेश कार्यालय भी पहुंचे गए हैं । भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट का कहना था कि पार्टी की ओर से जारी की गई पार्षद पद के प्रत्याशियों की सूची पर कार्यकर्ताओं के रोष को देखते हुए पुनर्विचार किया जा रहा है। आज शाम तक सभी कार्यकर्ताओं से बातचीत कर ठीक कर लिया जाएगा जिसके लिए टीम भी गठित की गई है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता पार्टी के लिए आवश्यक हैं सभी को मना लिया जाएगा और एक जूटता के साथ निगम का चुनाव सभी कार्यकर्ता लड़ेंगे ।
वहीं कांग्रेस के नगरअध्यक्ष राकेश मियां ने कहा कि पार्टी ने अभी 30 लोगों की सूची जारी की है बाकी 10 लोगों की सूची शाम तक जारी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जीताऊ और टिकाऊ निष्ठावान कार्यकर्ताओं को ही सोच समझ कर टिकट दिए है। उनके यहां एक दो वार्डो में छोड़कर सभी वार्डों में एक जूटता के साथ चुनाव लड़ा जाएगा।

