![]()
ऋषिकेश, 28 दिसंबर । वर्षा और कड़ाके की ठंड के बावजूद नगर निगम चुनाव के चलते दूसरे दिन निगम के मेयर के लिए 12 व पार्षद के 67 संभावित प्रत्याशीयों ने अपने नामांकन पत्र खरीदने के साथ नो पार्षद पद के प्रत्याशीयों ने अपने नामांकन पत्र भी दाखिल किए, इसके बाद कुल 2 दिनों में मेयर पद के लिए 18 व पार्पषद द के लिए कुल 243 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे।
यह जानकारी ऋषिकेश के रिटर्निंग अधिकारी के के मिश्रा ने देते हुए बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नामांकन पत्र खरीदने और जमा करने वाले प्रत्याशियों के लिए तहसील परिसर में पारदर्शिता के साथ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंध किए गए हैं, उन्होंने बताया कि शनिवार को सुबह से ही लोग आने प्रारंभ हो गए थे, यह प्रक्रिया शाम 5:00 बजे तक जारी रही।
शाह का कहना था कि नामांकन पत्र दाखिल किए जाने के लिए आयोग द्वारा निर्धारित सभी नियमों को ध्यान में रखते हुए नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे, वहीं शनिवार को भी सभी संबंधित विभागों से अदेय पत्र प्राप्त करने के लिए संबंधित विभागों में काफी लोग अपनी बारी का इंतजार करते देखे गए, सर्वाधिक लोगों की भीड़ स्टेट बैंक में चुनाव आयोग के निर्देश अनुसार खाता खुलवाने के लिए लगी थी।
यहां यह भी बताते चलें कि शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से संभावित मेयर पद के दावेदार शंभू पासवान, यूकेडीके मोहन सिंह असवाल, प्रेम नाथ राव व सहित छह सहित वार्डों के 176 पार्षद प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे थे । दूसरे दिन कांग्रेस के संभावित दीपक प्रताप जाटव पुत्र मदनलाल जाटव जाटव निवासी सोमेश्वर मंदिर मार्ग शांति नगर ऋषिकेश ने 03 , सूरज सिंह कोहली पुत्र स्वर्गीय निवासी बी3 बी4 विस्थापित कॉलोनी इंदिरा नगर ऋषिकेश ने03, दिनेश चंद पुत्र श् बसंत लाल निवासी नंदू फार्म ऋषिकेश ने 01 , प्रियंका पुत्री दिनेश चंद निवासी वार्ड नंबर 13 वाल्मीकि नगर रेलवे रोड ऋषिकेश ने 02, महेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय आसाराम निवासी 31 आवास विकास कॉलोनी ऋषिकेश ने 02, ऋषभ पुत्र बृजेश कुमार निवासी 85 नई जाटव बस्ती ऋषिकेश ने 01 नामांकन पत्र खरीदा , कुल मिलाकर दो दिनों में नामांकन पत्र खरीदने वालों की संख्या मेयर पद पर 18 हो गई, वही पार्षद पद हेतु शुक्रवार को 176 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र खरीदे गए थे, और शनिवार को 67 लोगों द्वारा नामांकन पर खरीदे जाने के बाद यह संख्या 243 पहुंच गई है । इसी के साथ
नो पार्षद पद हेतु अपने नामांकन पत्र भी जमा किए गए।
वही शनिवार को भीअनापत्ति प्रमाण पत्र लेने क लिए जल संस्थान, विद्युत विभाग, बैंक, नगर निगम कार्यालय में लोगों की भीड़ लगी रही,
रिटर्निंग अधिकारी के के शाह ने बताया कि ऋषिकेश नगर निगम को शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव को संपन्न करने के लिए तीन जोन 9 सेक्टरों में बांटा गया, जिसमें कुल 91 598 मतदाता है
रिटर्निंग अधिकारी के के मिश्रा ने बताया कि ऋषिकेश नगरनिगम के 40 वार्डों में कूल कूल 91,8598 मतदाता हैं, जिसमें 46, 898 पुरुष और 43412 महिला मतदाताओं की पिछली सूची थी। लेकिन 8 से 10 दिसंबर के बीच निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चले मतदाता जोड़ो अभियान के अंतर्गत 1,288 नए मतदाता सूची में शामिल किए गए हैं जिसके चलते इस चुनाव में कुल 91 598 मतदाता शहर से जुड़े हैं जो की 28 जनवरी को अपने मत का उपयोग करेंगें।
के के मिश्रा ने बताया कि ऋषिकेश नगर निगम को चुनाव की दृष्टि से 3 जोन 9 सेक्टर में बांटा गया है, जिसमें मेयर और पार्षद पद के लिए नामांकन में दिक्कत न हो इसके लिए तहसील में अलग-अलग व्यवस्था की गई है।
उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता के चलते व्यवस्थाओं को दुरुस्त किए जाने के लिए तहसील रोड पर उम्मीदवारों के नामांकन के दौरान भीड़ रोकने के लिए बलियां भी लगा दी गई हैं।

