![]()
ऋषिकेश, 26 नवंबर।उत्तराखंड राज्य में होने वाले संभावित नगर निगम, नगर निकाय, नगर पंचायत के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने वार्ड पार्षद, सभासद से लेकर मेयर अध्यक्षों के मांगे गए आवेदनों के बाद ऋषिकेश महानगर व जिला कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं की हलचल तेज हो गई है।
भाजपा के जिला महामंत्री दीपक धमीजा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष के निर्देश पर प्रदेश में होने वाले निगम ,निकाय व पंचायतों में चुनाव की तैयारी के चलते पार्टी स्तर पर चुनावी तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है, जिसके चलते पार्टी ने राज्य के 13जिलों में चुनाव में प्रतिभाग करने वाले संभावित उम्मीदवारों से आवेदन पार्टी कार्यालय में जमा करने के लिए निर्देशित किया है,
उल्लेखनीय कि ऋषिकेश नगर निगम में 40 वार्ड है जिसमें 20 शहरी क्षेत्र और 20 ग्रामीण क्षेत्र में आते हैं। लेकिन अभी तक वार्ड आरक्षण के आधार पर परिसीमन न होने पर राजनीतिक दल असमंजस की स्तिथि में फंसे हैं। उधर निर्वाचन आयोग द्वारा भी वोटर लिस्ट पुनरनिरीक्षण के साथ नए वोटर बनाए जाने का कार्य तेज कर दिया गया है।
