![]()
ऋषिकेश, 25 नवंबर। ऋषिकेश देहरादून मार्ग पर स्थित पूर्व राज्य मंत्री के पुत्र के वैवाहिक स्थल के बाहर लौट रहे लोगों को सीमेंट से भरे एक ओवर स्पीड ट्रक ने कई गाड़ियों को रौंदते हुए टक्कर मार दी जिसमें उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय संरक्षक व पूर्व अध्यक्ष सहित2 लोगों की मौत हो गई,इसी के साथ कई लोग गंभीर रूप से घायल गए।
प्राप्त सूत्रों के अनुसार ऋषिकेश कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रविवार रात्रि करीब 10 बजे देहरादून मार्ग पर स्थित पूर्व राज्य मंत्री के पुत्र की शादी समारोह से लौट रहे लोगों को वहां से गुजर रहे सीमेंट से भरे एक ओवर स्पीड ट्रक ने कई गाड़ियों को रौंदते हुए टक्कर मार कर घायल कर दिया। जिस पर वहां मौजूद लोगों ने घायल लोगों को किसी तरह अस्पताल पहुंचाया । जिसमें छिद्रवाला निवासी सुरजीत की मौके पर व उक्रांद नेता त्रिवेंद्र सिंह पंवार की एम्स अस्पताल में मौत हो गई जबकि कई अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
जिसमे दुर्घटना स्थल पर ही सुरजीत सिंह पुत्र सिंह देवेंद्र सिह निवासी शेरगढ़ माजरी रेशम देहरादून की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि इस हादसे में घायल उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार को एम्स में मृत घोषित कर दिया गया। इसके अलावा कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें एम्स ऋषिकेश भेजा गया है। जिनकी हालत गंभीर बताई गई है। घटना की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस उपाधीक्षक ऋषिकेश संदीप नेगी घटनास्थल , से होकर एम्स अस्पताल पहुंचे।
