![]()
ऋषिकेश, 05अक्टूबर।ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर नरेंद्रनगर से लगभग 25 किलोमीटर टिहरी की ओर ताछला नामक स्थान पर आईटीबीपी के जवानों से भरी बस संख्या-12 पीबी-1137 अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। बस में 12 से 35 बटालियन आइटीबीपी के 38 जवानों सवार थे। जो जम्मू कश्मीर से चुनाव कराने के बाद उत्तरकाशी मातली जा रहे थे। सड़क पर बस पलटने की सूचना मिलते ही जाजल पुलिस चौकी प्रभारी नवल किशोर गुप्ता के नेतृत्व में पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे तथा घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खाड़ी पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि घटना में कुल 24 जवान घायल हुए हैं, इनमें से 17 जवानों तथा एख निजी वाहन चालक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खाडी़ तथा 7 जवानों को प्राथमिक उपचार के लिए श्रीदेव सुमन अस्पताल नरेंद्रनगर लाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा अनिल कुमार नेगी के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीमों ने घायल जवानों का उपचार किया जा रहा है, घायल जवानों में नत्थीलाल, महेंद्र कुमार, प्रशांत, हवलदार राजकुमार, रवि रंजन, आलोक आदि शामिल हैं। आईटीबीपी के जवानों के साथ मेडिकल टीम के सदस्य अजय एवं मिलन ने बताया कि उनकी टीम द्वारा घटना स्तर भी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ। घटना की जानकारी होते ही तहसीलदार नरेंद्र नगर अयोध्या प्रसाद उनियाल, नायब तहसीलदार पांवकी देवी प्रदीप सिंह भंडारी, कानूनगो राय सिंह भी सुमन चिकित्सालय पहुंचे तथा घायलों का हाल-चाल जाना।

