

ऋषिकेश 8 नवंबर। , श्री भरत मंदिर पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव ‘इनो दिवा’ पर विज्ञान एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम रही। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियों से सभी को मोहित कर दिया।
झंडा चौकी स्थित एसबीएम पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि शहरी विकास एवं वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, जयराम आश्रम के अध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज, श्री भरत मंदिर के महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य, विद्यालय के सचिव हर्षवर्धन शर्मा व प्रधानाचार्य के एल दीक्षित ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों ने विज्ञान एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने उपस्थिति को संबोधित करते हुए कहा कि भारत ही एक ऐसा देश है जहां अनेकों देवी देवताओं का जन्म स्थान भी है जिसके चलते आज भारत के उत्तर प्रदेश में स्थित अयोध्या में भगवान राम ने जहां जन्म लिया, वहीं भगवान श्री कृष्ण के जन्म से के रूप में मथुरा को जाना जाता है, वही बाबा विश्वनाथ की धरती वाराणसी
की पहचान बनी है आज अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बन चुका विश्व का तीर्थ स्थल , उसी के चलते स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा जो भगवान राम की रामलीला का प्रकृटि करण किए जाने के साथ वनवास के उपरांत अयोध्या स्थित दीपावली पर उनकी घर वापसी पर दीपावली महोत्सव का महत्व बताया गया है वह भारतीय संस्कृति में अपने आप में अनोखी अनुक्ररणिय रामलीला का मंचन भारतीय संस्कृति को भी जग जारी करता है। यह हमारी भारतीय संस्कृति के प्रति जागरुक किए जाने के लिए वर्तमान बच्चों के लिए अति आवश्यक है। इस दौरान विद्यालय में विज्ञान एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी में विद्यालय के बाल वैज्ञानिकों ने मृदा नमी डिटेक्टर, हाइड्रोलिक ट्रैफिक रिड्यूस सिस्टम, स्मार्ट और सुरक्षा ब्रेक सिस्टम, वैक्यूम क्लीनर, स्वचालित ड्रिप सिंचाई प्रणाली आदि के माडल प्रस्तुत किए। वहीं सामाजिक विज्ञान में अक्षय ऊर्जा, चंद्रयान-3, भारतीय अर्थव्यवस्था के क्षेत्रक, भारतीय संसद, मिट्टी का कटाव, आर्ट एवं क्राफ्ट में दीये, रंगोली, एप्पण, लड़ियां, पेंटिंग, चित्र सज्जा एवं फूलों से विभिन्न प्रकार की रंगोली का प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत गणेश वंदना व स्वागत गीत के साथ हुई। इसके पश्चात विभिन्न सदनों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर रामलीला मंचन आकर्षण का केंद्र रहा। जिसमें सीता हरण, रावण वध तथा श्री राम का राजा अभिषेक की लीला मंचित की गई। समाज पर इंटरनेट मीडिया का प्रभाव, प्राचीन नारी व आधुनिक नारी प्रस्तुति भी सराहनीय रही। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रमों की भी प्रस्तुतियां दी। नन्हे मुन्ने बच्चों ने सबकी दिवाली, हैप्पी दिवाली.. गीत पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोहा।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य के एल दीक्षित ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम में श्री भरत मंदिर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत, वरुण शर्मा, पूर्व पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा, मदन मोहन शर्मा, अंबिका धस्माना, डा. सुनील थपलियाल, चेतन शर्मा, स्वाति शर्मा, पूर्णिमा तायल आदि मौजूद रहे।