![]()
ऋषिकेश 02 फरवरी । ऋषिकेश शिवाजी नगर में हुई महिला हत्याकांड का हमलावर सुरेश गुप्ता को पुलिस ने सहारनपुर उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया गया है।
रविवार को बच्चन सिंह रावत पुत्र स्व0 खुशाल सिंह रावत निवासी ग्राम धारी यमकेश्वर पट्टी पौड़ी गढ़वाल द्वारा ऋषिकेश कोतवाली में तहरीर दी गई कि उनकी पुत्री प्रीति रावत को सुरेश गुप्ता द्वारा विगत काफी समय से जबरन शादी करने के लिए धमकाय़ा / परेशान किया जा रहा था । उनकी पुत्री प्रीति रावत द्वारा अभियुक्त की बात नहीं मानने पर दिनांक 31.01.26 की रात्रि सुरेश गुप्ता द्वारा प्रीति रावत को गोली मारकर हत्या कर कर दी गयी है ।
उक्त तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। सीसीटीवी फुटेज / मुखबिर से प्राप्त सूचनाओ आदि के आधार पर सुरेश गुप्ता का घटना करने तथा घटना के बाद प्रदेश से बाहर फरार होना पाया गया । गठित टीमो को देश के विभिन्न सम्भावित स्थानो पर सुरेश की गिरफ्तारी हेतु रवाना कराया गया ।
सोमवार को तमाम प्रयासो के उपरांत प्राप्त हो रही सूचनाओ के आधार पर सुरेश गुप्ता पुत्र स्व0 लालामल गुप्ता हाल निवासी आवास विकास कालोनी ऋषिकेश मूल निवासी ग्राम दरगाहपुर थाना लक्सर जिला हरिद्वार को छुटमलपुर सहारपुर उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया गया।
पुलिस द्वारा प्रारम्भिक पूछताछ में सुरेश गुप्ता द्वारा बताया कि काफी समय से मृतका प्रीति रावत का व्यवहार मुझे बदला बदला लग रहा था तो मुझे अन्दर ही अन्दर घुटन होने लगी जिस कारण मैं लगातार उसे मारने की योजना बना रहा था । क्योकि मुझे लगता था कि प्रीति के कारण ही मैं परेशान हूँ, मैने अपनी पूर्व पत्नी को तलाक दे दिया तथा मैं अपने बच्चो से भी अलग रहता हूँ । मैने अपनी योजना के अनुसार लक्सर से ही तमंचा व कारतूस खरीदे और मौका पाकर दिनांक 31.01.26 की रात्रि में मृतका प्रीति रावत के कमरे में जाकर उसकी तंमचे से गोली मारकर हत्या कर दी ।
सुरेश गुप्ता ने यह भी बताया कि कुछ समय पूर्व से मेरा प्रीति रावत के साथ प्रेम सम्बन्ध थे, मैं उससे शादी करना चाहता था । प्रीति व उसके परिवार द्वारा भी हमारी शादी का आश्वासना दिया गया था, जिस कारण मैने अपनी पत्नी से तलाक ले लिया था । इस बीच मैने अपनी जमा पूंजी प्रीति रावत के उपर खर्च की गयी थी । कुछ समय बाद प्रीति रावत द्वारा मुझसे शादी करने से इन्कार किया जाने लगा, मेरे द्वारा उसके परिवार से बात करने का प्रयास किया गया परन्तु प्रीति नहीं मानी, छोटी-छोटी बातो पर अक्सर झगड़ा करने लगी थी । काफी समझाने पर नहीं मानने पर भी दिनांक 31.01.26 की रात्रि मैं उसके आवास में गया और उसे गोली मार कर हत्या की ।

