ऋषिकेश 12 अप्रैल। ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग 07 पर देवप्रयाग और कीर्तिनगर के बीच एक थार कार के दुर्घटनाग्रस्त हो कर अलकनंदा नदी में गिरने की सूचना आ रही है। कार में कुल छह लोग सवार थे। जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जिसमें एक महिला को गंभीर अवस्था में रेस्क्यू कर लिया गया है तो वही अन्य 5 लोगों की मौत हो जाने के कारण उनके शवों को क्रेन की मदद से नदी से बाहर निकाल दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह श्रीकोट श्रीनगर के रहने वाले एक परिवार के छह सदस्य थार कार में सवार होकर शादी समारोह हेतु गौचर जा रहे थे। जो कि थार कार दुर्घटनाग्रस्त हो कर अलकनंदा नदी में गिर गई। जिसमें परिवार के पांच सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई वह अन्य एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसकी दुर्घटना की सूचना पर एस डी आर एफ श्रीनगर , देवप्रयाग पुलिस, मौके पर पहुंच गई।जिसमें परिवार की एक महिला को गंभीर हालत में एसडीआरएफ की टीम द्वारा रेस्क्यू कर उपचार हेतु हॉस्पिटल भेज दिया गया गया है । एसडीआरएफ की टीम द्वारा परिवार के अन्य 5 सदस्यों के शवों को क्रेन की मदद से नदी से बाहर निकाल दिया गया है, टीम द्वारा सभी शव को राफ्ट की मदद से लिंक रोड तक पहुंचाया गया।