![]()
ऋषिकेश, 18 दिसंबर ।देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर ऋषिकेश की उप जिलाधिकारी स्मृता परमार ने ऋषिकेश के राजकीय उप जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर आईसीयू के संचालन में आ रही समस्याओं को बारीकी से देखा ।
चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधिकारी पी के चदोला ने
उप जिलाधिकारी के माध्यम से आईसीयू के लिए प्रशासन से स्टाफ की मांग की है , चंदोला का कहना था कि स्टाफ की कमी के चलते आईसीयू संचालन में दिक्कतें आ रही है ,इसी के साथअस्पताल की सुरक्षा करने की मांग भी प्रशासन से की है। एसडीएम स्मृता परमार ने राजकीय उप जिला चिकित्सालय के आकस्मिक विभाग और आईसीयू का आकस्मिक निरीक्षण किया उन्होंने सफाई व्यवस्था से लेकर अन्य सुविधाओं को भी देखा अस्पताल प्रबंधन ने एसडीएम को बताया कि आईसीयू के संचालन के लिए अलग से स्टाफ नहीं है ,अस्पताल का स्टाफ ही यहां सेवाएं दे रहा है। स्टाफ की कमी के चलते सेवाएं प्रभावित होती हैं। आईसीयू में सबसे अधिक कमी एमपीडब्ल्यू की है इसी के साथ नर्सिंग स्टाफ भी छह ही है, जबकि कम से कम 8 नर्सिंग स्टाफ की आवश्यकता है। एसडीएम ने कहा कि निरीक्षण की रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेज दी जाएगी एसडीएम ने बताया कि अस्पताल प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से पीआरडी और होमगार्ड तैनात किए जाने की मांग भी की है।
