![]()
ऋषिकेश, 19 दिसंबर। आगामी माह में ऋषिकेश नगर निगम के होने वाले संभावित चुनाव के मध्य नजर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में अभी तक मेयर व पार्षद पद के उम्मीदवारों के प्राप्त हुए आवेदन पत्रों को लेकर पार्टी ने देहरादून से भेजे गए पर्यवेक्षकों ने रायशुमारी की।
गुरुवार को पार्टी की ओर से आए पर्यवेक्षक भाजपा की ओर से केदारनाथ की विधायक आशा नौटियाल,दान सिंह रावत श्याम डोभाल, चमन सिंह, ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मेयर व पार्षद पदों के उम्मीदवारों के बारे में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से जानकारी प्राप्त की।
इस दौरान पर्यवेक्षकों ने बताया कि पार्टी को अभी तक मेयर पद पर 15 और पार्षद पद के लिए 123 लोगों के आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिनके सबंध मिली कार्यकर्ताओं की राय को हाई कमान को सोंपा जाएगा। जो की नाम को फाइनल करेंगे। पर्यवेक्षकों का मानना था कि 26 जनवरी तक प्रदेश में नगर निगम स्थानीय निकय नगर पंचायत के चुनाव करवा लिए जाएंगे, जिसके चलते पार्टी ने अपनी तैयारीयां प्रारंभ कर दी है। वही नगर निगम चुनाव में मेयर और पार्षदों के समर्थक काफी संख्या में पार्टी कार्यालय पहुंचे थे।
