![]()
ऋषिकेश , 16 दिसंबर ।बार एसोसिएशन ऋषिकेश के संपन्न हुए शांति पूर्ण चुनाव में अध्यक्ष पद पर राजेंद्र सिंह सजवाण 18वी बार, व महासचिव पर शैलेन्द्र सेमवाल निर्वाचित हुए।
सोमवार को कोर्ट परिसर में मुख्य चुनाव अधिकारी ओंकार सिंह चौधरी व राजीव खेड़ा के निर्देशन में आयोजित चुनाव के दौरान राजेंद्र सिंह सजवाण ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुनील नवानी से 171 वोट अधिक लेकर अध्यक्ष पद पर विजय प्राप्त की, वहीं उपाध्यक्ष पद पर कुमारी तारा राणा ने पुष्कर बंगवाल को 7 वोट से पराजित किया, महासचिव पद पर शैलेंद्र सेमवाल ने कपिल शर्मा को 16 वोटो से पराजित किया। सह सचिव पद पर प्रदीप ठाकुर और कोषाध्यक्ष पद पर कुलदीप रावत निर्विरोध चुने गए।
वहीं पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर अंजू ने मोहित शर्मा को पराजित किया। इसी के साथ ऑडिटर पद पर कमलेश ने गंगावत को पराजित किया । इसी के साथ कार्यकारिणी सदस्य के रूप में ऋषि कुमार अंथवाल, नरेश कुमार शर्मा, राघवेंद्र भटनागर, बा पवन शर्मा को चुना गया।
शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न होने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेंद्र सजवान ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए आदि भक्तों को आश्वासन दिया की जो विश्वास उन्होंने उन पर व्यक्त किया है वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
