![]()
ऋषिकेश ,14 सितंबर ।ढालवाला स्थित पुष्पा बडेरा सरस्वती विद्या मंदिर में सीनियर वर्ग के अभिभावक सम्मेलन का आयोजन किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय बडोनी एवं प्रबंधक हर्षमणणि व्यास एवं कार्यक्रम अध्यक्ष सुषमा लता सेमवाल द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्वलित एवं पुष्पार्चन करके किया गया। शनिवार को अभिभावकों का विद्यालय में तिलक लगाकर स्वागत किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय बडोनी ने संदेश दिया कि वर्तमान समय में शिक्षा छात्र केंद्रित है, छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए उनकी प्रगति पर चर्चा करना अति आवश्यक है, उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि छात्र की शारीरिक मानसिक एवं शैक्षणिक प्रगति हेतु नियमित रूप से संवाद आवश्यक है। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक वीरेंद्र किशोर गौड ने संदेश दिया कि छात्र नियमित दिनचर्या का पालन करें, अपना लक्ष्य निर्धारित करें व उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कार्य योजना बनाएं व उसे क्रियान्वित रूप दें। नियमित दिनचर्या का पालन करने से छात्र के व्यवहार में परिवर्तन आएगा तथा उसे लक्ष्यों की प्राप्ति होगी। कार्यक्रम अध्यक्ष सुषमा लता सेमवाल ने संदेश दिया कि विद्यालय द्वारा छात्रों को संस्कारवान बनाने के साथ-साथ उनकी हर कमी को पूरा करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है । अभिभावक किशोर चंद्र रमोला ने भविष्य में छात्र के कैरियर काउंसिल का परामर्श विद्यालय को देने के लिए कहा । अभिभावक बृजमोहन ने कहा कि विद्यालय द्वारा छात्र की नियमित गतिविधियों का अवलोकन किया जाता है तथा छात्र को निरंतर आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी जाती है । अभिभावक संदीप हटवाल ने छात्रों को मोबाइल से दूर रहने की सलाह दी। विद्यालय की शिक्षिका अनीता भट्ट ने हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर छात्रों से अधिक से अधिक अपनी मातृभाषा का प्रयोग करने के लिए कहा। अभिभावक सम्मेलन में बहुत अधिक संख्या में अभिभावक एवं मातृ शक्ति उपस्थिति रही अभिभावक सम्मेलन में विद्यालय के शिक्षकों में वीरेंद्र किशोर गौड, दिनेश चंद्र सकलानी, अनीता भट्ट, नवनीश शर्मा, प्रभाकर भट्ट, सुनील कुमार राजपूत, आशीष चौहान, बिशन सिंह ,दिविशंकर नैथानी, नरेश सिंह पुंडीर, जयेंद्र प्रसाद , विपिन डोभाल, कीर्ति दत्त नौटियाल, विवेक डोभाल, शैलेंद्र सिंह कंडारी, विनोद कठैत, कुलदीप सजवान, विक्रम देवी, रमेश गुनसोला आदि उपस्थित रहे।

