यह जानकारी के छात्र संघ के अध्यक्ष हिमांशु जाटव, महासचिव माघवेंद्र मिश्रा ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि छात्र संघ चुनाव से पूर्व परंपरा रही है, कि महाविद्यालय में छात्र संघ समारोह आयोजित किया जाता रहा है, परंतु इस बार रोक क्यों लगाई जा रही है, जिसके पीछे सत्ता रूढ़ पार्टी का राजनीतिक षड्यंत्र दिख रहा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उनके द्वारा महाविद्यालय प्रशासन को पहले भी पत्र दिए जा चुके हैं, परंतु अभी तक उसका कोई संज्ञान नहीं लिया गया है। उन्होंने ऐलान कियाहै कि यदि 18 सितंबर तक उनके पत्रो पर संज्ञान नहीं लिया गया तो महाविद्यालय में अनिश्चितकालीन तालाबंदी की जाएगी।