![]()
ऋषिकेश 12 सितंबर। उत्तराखंड कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड ने अपनी शाखाओं का विस्तार करते हुए चौथी नई शाखा का शुभारंभ प्रदेश की राजधानी देहरादून में स्थित गुरुद्वारा रोड 6 नंबर पुलिया के समीप अपर नत्थनपुर अम्बीवाला में एक समारोह के बीच उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष सीएम सेमवाल ने विधिवत पूजा अर्चना के बाद रिबन काटकर किया।
शाखा का विस्तार करते हुए ने सी एम् सेमवाल ने कहा कि बैंक लगातार प्रदेश में अपनी नई-नई शाखाएं खोलकर लोगों को बैंकिंग सुविधा का लाभ दे रही है। बैंक की नई शाखा से अपर नत्थनपुर अंबीवाला के साथ-साथ सब्जी मंडी, बद्रीश कॉलोनी, राजीव नगर क्षेत्र के साथ ही अन्य लोगों को भी लाभ मिलेगा। यह शाखा क्षेत्रीय लोगों की मांग पर यहां खोली गई है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में बैंक में लगभग सभी बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध है और बैंक पूर्णताएं कंप्यूटरीकृत है। बैंक के सचिव एसएस राणा ने बताया कि लोगों की सुविधा और मांग पर बैंक की यह चौथी शाखा खोली गई है। उन्होंने कहा कि बैंक की स्थापना वर्ष 2000 में की गई थी। आज बैंक का व्यवसाय 140 करोड रुपए है। बैंक गढ़वाल मंडल में प्रतिवर्ष एक नई शाखा खोलेगा। बैंक में प्रशिक्षित, मधुर भाषी और सहयोग करने वाले स्थानीय कर्मचारी नियुक्त है। जोकि बैंक में आने वाले सभी लोगों को सहयोग करेंगे। उन्होंने बैंक से जुड़कर स्थानीय लोगों से सहकारिता को बढ़ावा देने की अपील की है। इस अवसर पर बैंक संचालक बीके सक्सेना, बीपीएस राणा, शिवप्रसाद, सहायक महाप्रबंधक आशीष संगर, शाखा प्रबंधक चंचल कुमार, आईटी प्रबंधक पुनीत मित्तल सहित अन्य लोक मौजूद थे।

