![]()
ऋषिकेश 30 सितंबर। उत्तराखंड राज्य में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम हेतु ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करते हुए मुनि की रेती पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को 600 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है।
थाना मुनि की रेती भद्रकाली क्षेत्र से संधिग्ध व्यक्तियों तथा मादक द्रव्यों की तस्करी करने वाले चेकिंग अभियान में सोमवार की रात्रि में रामकेश पुत्र राजवीर निवासी- ग्राम खडवाली थाना सदर जिला रोहतक उम्र 36 वर्ष, हाल पता पंत दीप पार्किंग के सामने भूपतवाला खड़खड़ी हरिद्वार को करीब 600 ग्राम चरस करीब, कीमत करीब 01 लाख रुपए के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामद चरस के संबंध में थाना मुनि की रेती पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

