![]()
ऋषिकेश 13 अगस्त।मधुबन आश्रम में श्री कृष्ण जन्माष्टमी 2025 समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसके संदर्भ में एक चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मधुबन आश्रम अध्यक्ष परमानंद दास महाराज, रास बिहारी प्रभु ,अजीत दास प्रभु ने संयुक्त रूप से किया।
बुधवार को मधुबन आश्रम में श्री कृष्ण जन्माष्टमी 2025 के संदर्भ में चित्रकला प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने भाग लिया। जिसमें लगभग 35 स्कूलों ने प्रतियोगिता में जूनियर सीनियर वर्ग में भाग लिया।
चित्रकला प्रतियोगिता का परिणाम गुरुवार को समूह गायन , समूह नृत्य ,फैंसी ड्रेस श्लोक भागवत गीता के ऊपर क्विज के बाद शाम को घोषित होगा परिणाम घोषित होने के उपरांत विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतियोगी सभी बच्चों को प्रसाद भी करवाया गया ।
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सूर्य चंद्र चौहान, मधुबन आश्रम केेेे प्रबंधक हर्ष कौशल सहित वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन के संरक्षण कमल सिंह राणा राजकिशोर, मुकुल शर्मा अंकित, सोनू पोखरियाल, धोनी श्वेता नेगी सूरज पाहवा, मनीष थीगडा , इत्यादि ने सहयोग प्रदान किया

