ऋषिकेश देहरादून मार्ग पर काली माता मंदिर के पास कावड़ यात्रियों को ले जा रहे ट्रक अनियन्त्रित होकर पलटा, दुर्घटना में ट्रक सवार 11 कांवड़िये हुए घायल
ऋषिकेश 19 जुलाई। ऋषिकेश देहरादून मार्ग पर काली माता मंदिर के पास कावड़ यात्रियों को ले जा रहे ट्रक अनियन्त्रित होकर पलट गया । दुर्घटना में ट्रक सवार 11 कांवड़िये घायल हो गए। जिन्हें उपचार हेतु तुरंत राजकीय अस्पताल ऋषिकेश लाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार एक ट्रक, जो रानी पोखरी से ऋषिकेश की तरफ आ रहा था, देहरादून मार्ग पर नटराज चौक से लगभग 3-4 किलोमीटर पहले रानीपोखरी की तरफ काली माता मंदिर के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया जिसकी सूचना पर कोतवाली ऋषिकेश पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तथा मौके पर घायल कांवड यात्रियों को उपचार हेतु एम्बूलेन्स के माध्यम से ऋषिकेश अस्पताल पहुँचाया गया।
मौके पर जानकारी करने पर ज्ञात हुया कि ट्रक संख्या HR69A- 9323, जिसमे चालक सहित कुल 11 कावड़ यात्री सवार थे, रानीपोखरी से ऋषिकेश की ओर काली मन्दिर के पास अनियन्त्रित होकर सड़क किनारे पलट गया दुर्घटना में ट्रक सवार 11 कांवड़ियों को हल्की चोटें आयी है। मौके से ऋषिकेश पुलिस द्वारा घायलों को प्राथमिक उपचार ऋषिकेश अस्पताल पहुंचाया गया।