गंगा स्वच्छता गोमुख संकल्प यात्रा के अंतर्गत कलश यात्रा का हुआ शुभारंभ
ऋषिकेश 24 जून। श्री रामायण प्रचार समिति संस्कार योगशाला के तत्वाधान में गंगा स्वच्छता गोमुख संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया गया। यात्रा के माध्यम से लोगों को पर्यावरण और गंगा संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा
मंगलवार को श्री भारत मंदिर में पर्यावरण संरक्षण संवर्धन जन चेतना अभियान गंगा स्वच्छता गोमुख संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। गंगा स्वच्छता गोमुख संकल्प यात्रा का शुभारंभ भरत मंदिर के पीठाधीश्वर महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज ने हृषिकेश नारायण भगवान् भारत महाराज की पूजा अर्चना कर ऋषि कुमारो के द्वारा वेद मंत्रों की ध्वनि के साथ यात्रा को केसरिया झंडी दिखाकर किया गया।
पर्यावरण संरक्षण संवर्धन जन चेतना अभियान गंगा स्वच्छता गोमुख संकल्प यात्रा के संस्थापक अध्यक्ष ने भरत मंदिर के पीठाधीश्वर महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज को पुष्पहार सोल उड़ाकर सभी जा रहे साधकों ने मिलकर उन पर पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर भरत मंदिर के महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य ने कहा कि इस प्रकार जन चेतना अभियान के द्वारा मां गंगा के पावन जल की महत्ता को लोगों को बताया जाएगा गंगा की दिव्यता पवित्रता एवं अमृता का वर्णन किया गंगाजल जन्म से लेकर मृत्यु तक के संस्कारों को पावन बनता है
गंगा स्वच्छता गोमुख संकल्प यात्रा के महंत रवि प्रपन्नाचार्य ने बताया कि यह यात्रा उत्तरकाशी गंगोत्री गोमुख तपोवन से होती हुई पुन: वापसी करेगी।
इस बीच यात्रा में पड़ने वाले पड़ाव में पूजा अर्चना के साथ पौधारोपण किया जाएगा जगह-जगह नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को जागरुक भी किया जाएगा साथ ही कपड़े के थैलों के माध्यम से लोगों को पॉलिथीन करो दूर थैला रखेंगे जरूर अभियान में जोड़ा जाएगा ऋषिकेश से गोमुख तक सभी को कपड़े के थैले निशुल्क दिए जाएंगे।
इस अवसर पर यात्रा में जाने वाले गंगा स्वच्छता के पहरी महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज