![]()
ऋषिकेश 30 अप्रैल। मधुबन आश्रम में अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर श्री श्री राधा गोविंद जी का नौका विहार महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
बुधवार को सुबह मंगल आरती से आरंभ हो गए सबसे पहले पूर्णानंद गंगा घाट पर स्वच्छ गंगा अभियान के अंतर्गत मधुबन यूथ फॉर्म के बच्चों ने गंगा जी पर सफाई कर कूड़ा करकट इकठ किया गया।
शाम को राधा गोविंद जी के दर्शन खुलने पर सबको चंदन लगाया गया और राधा गोविंद जी को नौका विहार कराया गया । गोविंद जी को पूरा चंदन का लेप किया गया जो कि कई दिनों तक चंदन का घिसकर तैयार किया गया था
इस अवसर पर मधुबन आश्रम अध्यक्षश्री परमानंद दास ने कहा अक्षय तृतीया पर किया हुआ दान भजन कोई भी अच्छा कार्य बहुत ही अधिक लाभदायक होता है इसलिए हर एक व्यक्ति को अपने समर्थ अनुसार दान पुण्य सेवा करते रहना चाहिए।
इस अवसर पर प्रबंधक हर्ष कौशल , नगर पालिका मुनि की रेती ढलवाला के अध्यक्ष नीलम बिज्लवान पूर्व अध्यक्ष शिव मूर्ति कंडवाल समाजसेवी चंद्रवीर पोखरियाल , सूर्य चंद्र चौहान, विजय विष्ट, नवीन अग्रवाल , सुरेंद्र पंत , विनोद वर्मा , नरेश अरोड़ा ,रास बिहारी दास हरि भक्त दास, वृंदावन दास , इत्यादि भक्त एकत्रित हुए
