दोगी पट्टी के विभिन्न गांव में बढ़ा पेयजल संकट, दिया ज्ञापन, 10 दिन के भीतर कार्रवाई न होने पर कार्यालय घेराव का की दी चेतावनी
ऋषिकेश 16 अप्रैल। दोगी पट्टी क्षेत्र अंतर्गत लगभग सभी ग्राम सभा व विद्यालय इन दिनों गंभीर पेयजल संकट से जूझ रहे है, जिसमे कखोर, भांगला, तिप्रि, बास्काटल, घिगुड़, पजै गांव, सिलकनी, बैराई गांव, चमेली गाल, लोडसी, लोयल, कुंडीया, नाइ, मुंडाला, पुरवाला, ससमण, बुगाला, गंगलसी पुराना गांव, कौडियाला, सिंगटाली व अटाली मुख्य है। क्षेत्र की इस समस्या को लेकर आज सामाजिक कार्यकर्ता गजेंद्र राणा, अधिशासी अभियंता जल निगम मुनिकीरेती से प्रतिनिधि मंडल के साथ मिले।
प्रतिनिधि मंडल द्वारा अधिशासी अभियंता जल निगम को 10 दिन के भीतर क्षेत्र के उपरोक्त गांव अंतर्गत पेयजल से जुड़ी समस्या के तुरंत निवारण हेतु ज्ञापन दिया व अधिशासी अभियंता को अवगत करते हुए चेतावनी भी दी यदि 10 दिन के अंतर्गत निम्न बिंदुओं पर कार्य नहीं किया गया तो आपके कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
दिए गए ज्ञापन में मुख्य रूप से सूरजकुंड पेयजल योजना अंतर्गत विभिन्न पंपिंग स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे लगाना, पंप ऑपरेटर को उचित समय पर सैलरी देना, विभिन्न ग्राम सभाओं अंतर्गत वितरण टैंक से ग्राम सभाओं के लिए समय-समय पर पानी छोड़ना व गूलर स्थित इंटेक वेल से पानी पंप करने के घंटे बढ़कर सभी ग्राम सभाओं तक तेजल आपूर्ति सुनिश्चित करना है।
अधिशासी अभियंता जल निगम मुनि की रेती द्वारा प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त कराया गया की 10 दिन के भीतर सभी बिंदु पर कार्य कर लिया जाएगा जिससे उपरोक्त ग्राम सभाओं अंतर्गत उचित पेयजल की व्यवस्था हो सके।
प्रतिनिधि मंडल द्वारा पत्र में कई बिंदु लिखित रूप में दिए गए जिसमें योजना के एकीकरण भी मुख्य है, जिसकी वजह से आज जल निगम मुनि की रेती व जल संस्थान देवप्रयाग एक दूसरे पर लीपा पोती करते नजर आते हैं। जब यह योजना किसी एक विभाग को सपुर्द कर दी जाएगी तब एक दूसरे पर दोषारोपण करने का अवसर किसी को नहीं मिलेगा व अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन करते हुए जिम्मेदार विभाग हर गांव तक पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बाध्य होगा।
ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधि मंडल में अखिलेश सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह, सुनील राणा, भीमसेन, मेहर सिंह, सुरेंद्र सिंह चौहान, मुन्ना पवार, नरेंद्र दवाण, धर्म भंडारी आदि मौजूद थे।