![]()
ऋषिकेश 22 फरवरी। ऋषिकेश श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेश में विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो एन के जोशी की अध्यक्षता एवं परिसर के निदेशक प्रो महावीर सिंह रावत के दिशा निर्देशन में विश्वविद्यालय द्वारा किए गए एकेडमिक कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, निदेशक, अकादमिक एवं आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी),निदेशक, संकाय विकास केन्द्र,निदेशक, शोध अध्ययन,निदेशक, भारतीय ज्ञान परम्परा केन्द्र, विश्वविद्यालय द्वारा गठित अन्य सेलों के निदेशक/संयोजक । उपस्थित रहे,बैठक में शैक्षणिक गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
विभागो द्वारा सत्र 2024-25 तक सम्पन्न / प्रस्तावित कार्यक्रम काफेंस, सेमिनार, समझौता ज्ञापन, पेटेन्ट या अन्य किसी भी प्रकार की शैक्षणिक गतिविधि के सम्बन्ध में कुलपति के सम्मुख उक्त गतिविधियों के सम्बन्ध में समस्त विभागाध्यक्षों एवं निदेशकों द्वारा प्रगति आख्या का प्रस्तुतीकरण किया, साथ ही अन्य बिन्दु आईक्यूएसी एवं अकादमिक प्रगति रिपोर्ट,शोध गतिविधियों की प्रगति,औद्योगिक भ्रमण / इंटर्नशिप,कौशल विकास पाठ्यक्रम,ट्रेंनिग एण्ड प्लेसमेंट एलुमिनी सेल,
पी०एच०डी० शोधार्थियों का प्रगति विवरण उनके समझ रखा गया बैठक में कुलपति द्वारा निर्देशित किया गया जिन पी जी विभागों में जिसमें पद स्वीकृत नहीं है वहां शोध छात्राओं से कुलपति के अनुमोदन केपश्चात मानदेय के आधार पर क्लासों में अध्यापन करवाया जाए और रिक्त पदों के सापेक्ष गेस्ट फैकल्टी की नियुक्ति की जाए साथ ही स्वयं एवं एमपीटीएल पोर्टल पर चल रहे मूक कोर्स, वोकेशनल कोर्स, इलेक्टिव कोर्स करने के लिए छात्राओं को प्रोत्साहित किया जाए छठवे सेमेस्टर के छात्राओं को रिसर्च प्रपोजल के अंतर्गत शोध पत्र लिखने के लिए प्रोत्साहित किया जाए और शोध पत्रों को विभागों के माध्यम से विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित किया जाएगा और छात्रों को उद्योग में प्रशिक्षण के लिए भेजा जाए । यथा शीघ्र विश्वविद्यालय की पत्रिका का प्रिंट करवाया जाए, छात्र-छात्राओं का औद्योगिक एवं शैक्षिक भ्रमण करवाया जाए।
इस अवसर पर कला संकाय अध्यक्ष प्रो दिनेश चंद्र गोस्वामी वाणिज्य संकाय अध्यक्ष प्रो कंचन लता सिन्हा प्रो अनीता तोमर प्रो पी के सिंह प्रो डी के पी चौधरी प्रो मुक्तिनाथ यादव प्रो मनोज यादव प्रो पूनम पाठक डॉ अटल बिहारी त्रिपाठी प्रो संगीता मिश्रा प्रो हेमंत शुक्ला डॉ पुष्कर गोड प्रो परवेज डॉ सुनीति कुड़ियल प्रो सुरमान आर्य डॉ सीमा बेनीवाल प्रोफ़ेसर दीपक शर्मा डॉ जयप्रकाश कंसवाल प्रो स्मिता बडोला प्रो शालिनी रावतडॉ अशोक कुमार मैन्दोला उपस्थित रहे।

