ऋषिकेश 22 फरवरी । सरस्वती शिशु विद्या मंदिर आदर्श नगर , ऋषिकेश में एक दिवसीय “विज्ञान एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी ” का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के कक्षा 5th से 8th के भैया एवं बहनों ने अपनी विज्ञान व तकनीकी को प्रोजेक्ट के माध्यम से प्रदर्शित कर नए-नए आविष्कारों का मॉडल व वेस्ट मटेरियल से क्राफ्ट प्रस्तुत किया। साथ ही पर्यावरण सुरक्षा एवं संवर्धन के लिए प्रदूषण नियंत्रण व अधिक से अधिक वृक्ष लगाने को लेकर भी लोगों को जागरूक किया।जिसमें सभी भैया बहिनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा विभिन्न प्रकार के विज्ञान से संबंधित मॉडल प्रस्तुत किए। भैया बहिनों की इस प्रदर्शनी में ए के दुबे (अवकाश प्राप्त प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज आगर आगरा खाल) ने छात्रों को आर वी रमन के बारे में जानकारी देते हुए सभी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की बधाई दी। श्रीमान रामकृष्ण पोखरियाल जी (जिला स्काउट प्रशिक्षक टिहरी गढ़वाल)ने कहा कि आज के परिपेक्ष में पर्यावरण को संतुलित करने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने की आवश्यकता है और विद्यालय के विकास के लिए सभी भैया बहनों को कार्यक्रम में प्रतिभाग करना चाहिए। राम आश्रय सिंह (सेवानिवृत्ति विज्ञान प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज तपोवन ) जी ने सभी को विज्ञान के नए-नए प्रयोग के बारे में बताया। कि वह हमारे जीवन में कैसे लाभदायक है। इस उपलक्ष में हरगोपाल अग्रवाल (अध्यक्ष सरस्वती शिशु मंदिर आदर्श नगर ऋषिकेश) , गुरु प्रसाद उनियाल (प्रधानाचार्य), व समस्त आचार्य परिवार व अभिभावक सम्मिलित रहे।