![]()
ऋषिकेश, 0 2 जनवरी । ऋषिकेश नगर निगम के चुनाव में मेयर पद पर नामांकन करने वाले सात दावेदारों में से कांग्रेस समर्थित एक निर्दलीय उम्मीदवार ने कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी दीपक जाटव के समर्थन में अपना नाम वापस ले लिया है।
गुरुवार को रिटर्निंग अधिकारी के के शाह ने बताया कि ऋषिकेश नगर निगम के चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से मेयर पद पर दीपक प्रताप जाटव पुत्र मदन लाल जाटव,निवासी गली नंबर 4 सोमेश्वर मंदिर रोड शान्ति नगर ऋषिकेश , भारतीय जनता पार्टी के शंभु पासवान पुत्र नागेंद्र पासवान,निवासी 215 चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश, उत्तराखंड क्रांति दल से महेंद्र सिंह पुत्र आशाराम निवासी 31 आवास विकास कालोनी ऋषिकेश, व निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सूरत सिंह कोहली पुत्र भोरी सिंह कोहली,निवासी विस्थापित कॉलोनी ऋषिकेश, दिनेश चंद्र ( मास्टर जी) पुत्र बसंत लाल, निवासी नंदूफार्म ऋषिकेश, प्रेम नाथ राव पुत्र राम शरण,निवासी 60/164 चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश, प्रियंका पत्नी पंकज, निवासी ऋषिलोक कालोनी ऋषिकेश, ने अपना नामांकन पत्र भरा था, जिसमें से कांग्रेस समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी सूरत सिंह कोहली ने दीपक प्रताप सिंह यादव के समर्थन में अपना नाम वापस ले लिया है। इसके बाद चुनाव मैदान में 6 प्रत्याशी रह गए हैं।

