![]()
ऋषिकेश, 31 दिसंबर ।ऋषिकेश नगर निगम के चुनाव का आगाज होने के उपरांत जहां सभी पार्टियों के पार्षद और मेयर के प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है, वहीं टिकट न मिलने से नाराज कार्यकर्ताओं ने भाजपा में बगावत के सुर भी बुलंद हो गए हैं, जिसके चलते आधा दर्जन से अधिक पार्षद पद के प्रत्याशियों ने संगठन से बगावत कर नामांकन अपने नामांकन पत्र दाखिल कर दिये हैं। जिसने भाजपा की टेंशन बढ़ा दी है। वहीं कांग्रेस के मेयर व पार्षद प्रत्याशियों में भी बगावत दिख रही है हालांकि कांग्रेस ने 40 वार्ड में से 30 पार्षदों को ही मैदान में उतरा गया है । जिसे देखते हुए भाजपा डैमेज कंट्रोल के तहत बागी प्रत्याशियों के यहां मैन मनोबल भी शुरू कर दी है।
निगम चुनाव के लिए भाजपा संगठन के द्वारा अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी करने के बाद नाराज हुए कार्यकताओं ने अब पार्टी से बगावत कर नामांकन दाखिल कर दिया है, संगठन के जिला अध्यक्ष ने ऐसे लोगों का टिकट काट दिया है, जो पार्टी में ठीक ठाक पदों पर बैठे थे, टिकट कटने से नाराज महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष माधवी गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा सुंदरी कंडवाल, दो बार से लगातार महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष रोमा सहगल, निवर्तमान पार्षद मनीष बनवाल, अनिल रावत सहित तकरीबन आधा दर्जन से अधिक लोगों ने बागी तेवर अपनाते हुए नामांकन दाखिल कर दिया है।
टिकट कटने से नाराज भाजपा जिला उप महिला मोर्चा और निवर्तमान पार्षद सन्टरी कंडवालके कहा कि जिला अध्यक्ष ने निजी संबंधों के कारण उनका टिकट काट दिया है और अपने करीबी को टिकट दिया है, उन्होंने कहा कि मुझे जनता का प्यार पिछले निगम के चुनाव में मिला था और मैने जीत हासिल की थी, लेकिन मेरा टिकट कटना मेरी समझ से परे है, मैने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है और मैं चुनाव लडूंगी।
दो बार से लगातार महिला मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष का पद संभाल रही रोमा सहगल ने भी संगठन से बगावत कर नामांकन दाखिल किया है, उनका कहना था कि मेरा टिकट क्यों काटा गया इसका जवाब मैने जिला अध्यक्ष से लिखित में मांगा है लेकिन अभी तक मुझे जवाब नहीं मिला है, उन्होंने कहा कि मैं पार्टी की सक्रिय सदस्य रही हूं मेरे टिकट के लिए पूर्व सांसद और निवर्तमान मेयर सहित कई लोगों ने कहा था लेकिन फिर भी मेरा टिकट काट दिया गया, मैने नामांकन पर्चा भर दिया है, मैं पुरजोर तरीके से चुनाव लडूंगी।
ऋषिकेश भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष माधवी गुप्ता ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है, माधवी के नामांकन दाखिल करने के बाद शाम को उनके घर भाजपा की महिल मोर्चा जिलाध्यक्ष कविता शाह
और मेयर के अधिकृत प्रत्याशी शंभू पासवान घर पहुंचे थे, फिलहाल उनके बीच क्या बात हुई इसका अभी पता नहीं चल सका है।
वहीं इस सम्बन्ध में भाजपा के जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा से बयान के लिए संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया, अब जैसे ही उनका बयान आता है उसको प्रकाशित किया जाएगा। कांग्रेस में मेयर पद के अधिकृत प्रत्याशी दीपक जाटव के विरुद्ध कांग्रेस के ही दिनेश चंद मस्टर ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
उक्त बगावत को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी में डैमेज कंट्रोल को देखते हुए बागी प्रत्याशियों के यहां मान मनोवल भी कर दी है।

