![]()
ऋषिकेश ,30 दिसंबर । ऋषिकेश नगर निगम के चुनाव के दौरान नामांकन पत्र भरने के अंतिम दिन कांग्रेस भाजपा व उत्तराखंड क्रांति दल निर्दलीय मेयर और पार्षद पद उम्मीदवारों ने ढोल नगाड़ों व जोरदार नारेबाजी करते हुए अपने समर्थकों के साथ तहसील में नामांकन पत्र दाखिल किए।
सोमवार की सुबह से ही तहसील परिसर में नामांकन पत्र दाखिल करने वाले मेयर और पार्षद पद के उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ पहुंचने प्रारंभ हो गए थे। जिसके चलते पुरा तहसील परिसर राजनीतिक दलों के समक्ष को द्वारा लगाए जा रहे नारों से गूंजायमान रहा। भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी शंभू पासवान चंद्रेश्वर नगर से भारतीय जनता पार्टी के 40 वार्डों के उम्मीदवारों व उनके समर्थकों के साथ तहसील परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने शहरी विकास मंत्री व क्षेत्र विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, ऋषिकेश पर्यवेक्षक रहे दान सिंह, मेयर पद की दावेदारी कर रहे सुरेंद्र मोगा की मजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया, वही कांग्रेस प्रत्याशी दीपक जाटव ने गौरा देवी चौक से तहसील तक अपने समर्थकों के साथ जुलूस निकाला, जिन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय सारस्वत, जयेंद्र रमोला, कांग्रेस अध्यक्ष राकेश मियां, विनय सारस्वत, ललित मोहन मिश्रा की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया, उत्तराखंड क्रांति दल की ओर से महेंद्र सिंह विद्युत विभाग पूर्व अधिकारी रहे ने दल के नेताओं के साथ भरा।
वार्ड 19 की पार्षद प्रत्याशी सुषमा पाल ने अपने समझ सको के साथ जुलूस निकालकर किया संपर्क
उधर वार्ड नंबर 19 की निर्दलीय प्रत्याशी सुषमा पाल ने अपने बड़ी संख्या में समर्थकों के संग मतदाताओं से पूरे वार्ड में ढोल व तांशे के साथ संपर्क करते हुए जुलूस निकालकर मतदाताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। जिन्हें सुषमा पाल ने आश्वासन देते हुए कहा कि उनके आशीर्वाद से विजई होने पर वह उनकी समस्याओं का समाधान करने के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगीं।

