गुरुवार क भी अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने क लिए जल संस्थान, विद्युत विभाग, बैंक, नगर निगम कार्यालय लोगों की भीड़ लगी रही,
उधर रिटर्निंग अधिकारी के के मिश्रा ने बताया कि ऋषिकेश नगरनिगम के 40 वार्डों में कूल कूल 91,8598 मतदाता हैं, जिसमें 46, 898 पुरुष और 43412 महिला मतदाताओं की पिछली सूची थी। लेकिन 8 से 10 दिसंबर के बीच निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चले मतदाता जोड़ो अभियान के अंतर्गत 1,288 नए मतदाता सूची में शामिल किए गए हैं जिसके चलते इस चुनाव में कुल 91 598 मतदाता शहर से जुड़े हैं जो की 28 जनवरी को अपने मत का उपयोग करेंगें।
के के मिश्रा ने बताया कि ऋषिकेश नगर निगम को चुनाव की दृष्टि से 3 जोन 9 सेक्टर में बांटा गया है, जिसमें मेयर और पार्षद पद के लिए नामांकन में दिक्कत न हो इसके लिए तहसील में अलग-अलग व्यवसाय की गई है।
उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता के चलते व्यवस्थाओं को दुरुस्त किए जाने के लिए तहसील रोड पर उम्मीदवारों के नामांकन के दौरान भीड़ रोकने के लिए बलियां भी लगा दी गई हैं।