एसडीआरएफ के प्रभारी कविंद्र साजवाण ने बताया कि शुक्रवार की मध्य रात्रि में सूचना प्राप्त हुई कि एक तेल का टैंकर बेमुंड के पास खाई में गिर गया है। जिसके बाद एस डी आर एफ टीम ढाल वाला तुरंत ही घटना स्थल पर पहुंची ,और रेस्क्यू कार्य प्रारंभ किया गया, जिसके द्बारा खाई में उतरकर दोनों घायलों को उपकरणों की मदद से रोड तक लाया गया, दोनों घायलों को एम्बुलेंस से नरेंद्र नगर सरकारी अस्पताल ले जाया गया.
इस दौरान स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर मौजूद रही, जिनके नाम राजीव शर्मा पुत्र भूपेन्द्र शर्मा ग्राम झालू ,थाना हल्दौर ज़िला बिजनौर उत्तर प्रदेश जोकि टैंकर का चालक है, व कण्डैक्टर निखिल चौधरी पुत्र पप्पन चौधरी ग्राम अजबपुर खजूरी बिजनौर उत्तर प्रदेश बताए गए हैं।