![]()
ऋषिकेश, 21नवंबर ।राष्ट्रीय हिन्दू संगठन के राष्ट्रीय 10 वें स्थापना दिवस पर प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र भटनागर के नेतृत्व में हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने गंगा आरती कर हिन्दू संगठन को मजबूत करने की प्रार्थना की।
गंगा आरती के बाद संगठन की ओर से जरूरत मंद मेधावी छात्र – छात्राओं को पाठ्य सामग्री भी वितरित की गई। इस दौरान धार्मिक रंगारंग प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम का समापन विधिवत तरीके से किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपनिरीक्षक नवीन प्रसाद डंगवाल शामिल हुए। वहीं कार्यक्रम में सनातन बोर्ड बनाए जाने की भी प्रार्थना कार्यकर्ताओं ने मां गंगा से की। राष्ट्रीय हिन्दू संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र भटनागर ने बताया कि संगठन के 10वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर कार्यकर्ताओं के साथ गंगा करती का कार्यक्रम रखा गया। संगठन लगातार हिंदू संगठन को मजबूत करने के उद्वेश्य से कार्य करता आ रहा है, उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में अन्य समुदाय द्वारा हिन्दू लड़कियों व हिंदुओं का किए जा रहे शोषण को रोकने के लिए एक सैनिक की तरह डटे रहने का आह्वान भी प्रत्येक सनातन धर्म से जुड़े लोगों से किया।
इस अवसर पर कल्पना भटनागर, मीनाक्षी भंडारी, लंदन से आए राम नौटियाल, त्रिकाशल दर्शी फाउंडेशन से श्री शनि नाथ, शिवांश गुप्ता, स्पर्श गांधी, विवेक वर्मा, अलोक चांवला, रोहित जोशी, सक्षम खोसला, योगेश कालरा, प्रिंस मनचंदा ,नीरजा गोयल, नूपुर गोयल, आदि भी उपस्थित थे।
