![]()
ऋषिकेश ,17 नवंबर देहरादून से अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आया है एक छात्र थाना मुनि की रेती क्षेत्र के नीम बीच मैं गंगा स्नान करते हुए डूब गया, जिसकी सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान प्रारंभ कर दिया है। एसडीआरएफ के प्रभारी कविंद्र सजवान ने बताया कि रविवार की दोपहर आदित्य कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी ग्राम कस्मा मधुबनी बिहार हाल पता शुद्धवाला देहरादून उम्र करीब 22 वर्ष जो देहरादून यूआईटी कॉलेज में पढता है, अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ आज दोपहर 1:30 बजे नीम बीच घूमने आया था, जो कि करीब 2:15 बजे गंगा नदी के किनारे नहा रहा था, जो अचानक पैर फिसलने के कारण गंगा नदी में बह गया है। मौके पर स्थानीय पुलिस व जल पुलिस एसडीआरएफ टीम ढालवाला द्वारा सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है ,आदित्य के परिजनों से संपर्क करने के प्रयास किये जा रहे हैं।
