![]()
ऋषिकेश, 14 नवंबर। तीर्थ नगरी ऋषिकेश में गैर हिंदू युवकों द्बारा हिन्दू महिलाओं, किशोरियों को बहला-फुसलाकर लव जिहाद, के चलते छेडखानी जैसी घटनाओं को अंजाम दिये जाने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। तीर्थ नगरी ऋषिकेश कोतवाली में इस तरह के मामले पिछले कुछ समय से आधा दर्जन से अधिक लगातार सामने आने से हिन्दू संगठनों में रोष है।
इसी कड़ी में फिर से बुधवार को थाना ऋषिकेश के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र में नाबालिक के साथ छेडछाड करने वाले 01 आरोपी शादाब को पुलिस ने गिरफ्तार कर किया है।
ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी राजेंद्र खोलिया ने बताया कि थाना ऋषिकेश मे एक पीड़ित नाबालिग लड़की के पिता द्वारा एक तहरीर दी गई जिसमें उसने बताया कि, ऋषिकेश के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र के अंतर्गत भरत बिहार में लगे मेले में शादाब नामक युवक द्वारा उसकी नाबालिक पुत्री का हाथ पकडकर, बहला-फुसलाकर मेले से दूर एक ट्रक के पीछे ले गया । तथा वहाँ पर आरोपी शादाब द्वारा उसकी पुत्री के साथ छेडछाड की गयी।
शिकायतकर्ता की दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी शादाब के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस द्वारा जांच पड़ताल कर अभियुक्त शादाब पुत्र मोमीन निवासी ईदगाह नई बस्ती सरदना जिला मेरठ उ0प्र0 उम्र- 20 वर्ष को आईडीपीएल क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। जहां से अभियुक्त शादाब को कोर्ट के समक्ष पेश कर जेल दिया गया है। इस प्रकार की तीर्थ नगरी में एक महीने में आधा दर्जन से अधिक घटना के बाद हिंदू संगठनों में रोष देखा जा रहा है , जिसे लेकर राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के उत्तराखंड संयोजक राघव भटनागर ने महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल को विगत 12 नवंबर को एक ज्ञापन देकर ऐसे युवकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग भी की थी।
