![]()
ऋषिकेश ,0 8 नवंबर। विवेकानन्द यूथ कनेक्ट फाउंडेशन, परमार्थ निकेतन ,गंगा एक्शन परिवार द्बारा संयुक्त रूप से 10 नवम्बर को गंगा सस्टेनेबिलिटी रन प्रतियोगिता के तृतीय संस्करण का आयोजन किया जा रहा है।
यह जानकारी शुक्रवार को प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान संस्था के डा० राजेश सर्वज्ञ संस्थापक ने देते हुए बताया कि यह आयोजन एम्स, ऋषिकेश के सामने बैराज से शुरू होकर नीलकंठ रोड़ होते हुए दिउली गांव तक जाकर वापसी में लक्ष्मणझूला रोड़-जौंक रोड़ होते हुए जनकी सेतु, परमार्थ निकेतन तक रहेगा। यह आयोजन 10 किमी0, 21 किमी0, 35 किमी० और 50 किमी० इन कैटेगरी में होगा। इस दौरान विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य माँ गंगा की सस्टेनेबिलिटी के बारे में लोगों में तथा युवाओं में जागृति फैलाना एवं उत्तराखण्ड को इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के आयोजन में विश्व पटल पर ले जाना है। जिसमें देश भर से 5 से 7000 लोग भाग ले रहे हैं। यह कार्यक्रम स्वामी विवकानंद के विचारों को आगे बढ़ाने के लिए आयोजित किया जा रहा है। जिसका मकसद गंगा की स्वच्छता वह हिमालय से
लोगों को अवगत कराना है। इस दौरान ओम प्रकाश गुप्ता, मनोज गुप्ता भी उपस्थित थे।
