![]()
जिले के कप्तान ने गिरफ्तार करने वाली टीम को ₹5000 से पुरस्कार दिए जाने का किया ऐलान
ऋषिकेश 6 नवंबर। ऋषिकेश कोतवाली क्षेत्र की आईडीपीएल चौकी अंतर्गत लगने वाली साप्ताहिक हाट में एक युवक को गोली मार कर हत्या कर न्यायालय द्वारा आरोपी को दोषी करार ठहराते सजा सुनाई थी, लेकिन वह पैरोल पर बाहर आने के बाद जेल में आत्मसमर्पण न कर फरार हो गया था। तभी से पुलिस फोर्स की तलाश में जुटी थी, जिसे दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है।
जिले के कप्तान ने पुलिस टीम को ₹5000 के पुरस्कार से पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र खोलिया ने बताया कि वर्ष 2019 में आई.डी.पी.एल ऋषिकेश के हाट बाजार में एक व्यक्ति राजीव द्वारा रिंकू कुमार नाम के व्यक्ति को गोली मारकर उसकी हत्या की गई थी, जिस पर ऋषिकेश पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा, खोखा कारतूस व दो जिन्दा कारतूस बरामद किये गये थे। घटना के संबंध में कोतवाली ऋषिकेश में पंजीकृत अभियोग में पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध माननीय न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित किया गया था।
न्यायालय द्वारा भी उक्त घटना में अभियुक्त दोष सिद्ध मानते हुए उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। दोषसिद्धि के पश्चात अभियुक्त हरिद्वार जेल में बंद था, जो दिसंबर 2022 में उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड नैनीताल से पेरोल से पैरोल लेकर बाहर आया था तथा पैरोल समाप्ति के पश्चात अभियुक्त जिला कारागार में वापस न जाकर फरार हो गया था, जिसके विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किये गए थे।
अभियुक्त राजीव की गिरफ्तारी के लिये न्यायालय से प्राप्त वारेंट की तामीली हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा एसओजी प्रभारी को आवश्यक निर्देश देते हुए टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के पुराने रिकॉर्डो को खंगालते हुए उसके रिस्तेदारों व दोस्तो के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गयी, जिस पर पुलिस टीम को जानकारी मिली कि अभियुक्त राजीव दिल्ली में किसी दुकान में नौकरी कर रहा है, जिस पर तत्काल एक टीम को दिल्ली रवाना किया गया, टीम द्वारा दिल्ली में अभियुक्त के संबंध में जानकारी मिलते ही दिल्ली शाहदरा से गिरफ्तार किया गया है।
