![]()
ऋषिकेश ,04 नवम्बर। महिला की अश्लील वीडियो वायरल कर धमकी देकर बलात्कार करने वाले दो आरोपियो को ऋषिकेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र खोलिया ने बताया कि रविवार को कोतवाली ऋषिकेश मे महिला शिकायतकर्ता द्वारा दी गयी तहरीर मे कहा कि प्रदीप चन्द्र से वह पिछले 01 साल से बात करती थी, द्वारा शादी करने का वादा कर उससे स्वयं की प्राईवेट वीडियो बनाकर भेजने, व वीडियो भेजे जाने पर वीडियो वायरल कर उसके परिचितों को भेजने की धमकी देकर व्लैकमेल कर अवैध शारीरिक संबध बनाने की रिपोर्ट दर्ज करवायी गयी । साथ ही शिकायत कर्ता महिला द्वारा बताया गया कि प्रदीप चंद्र ने अपने परिचित प्रदीप कुमार को भी शिकायत कर्ता की अश्लील विडिय़ो भेजी , जिसके द्वारा शिकायतकर्ता को ब्लैकमेल कर शारीरिक संबध बनाये गये ।और जब शिकायतकर्ता द्वारा इसका विरोध किया गया तो उसके द्वारा विडियो वायरल करने व जान से मारने की धमकी दी गयी ! जिस संबध में महिला ने कोतवाली ऋषिकेश मे प्रदीप चंद, प्रदीप कुमार के विरूध शिकायत पंजीकृत करवायी गयी ।
महिला संबधी गंभीर अपराध को देखकर उनके आदेश पर दी गयी लिखित तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्रदीप चन्द्र पुत्र दरबान सिंह नि0 ग्राम टोला तहसील यमकेश्वर थाना लक्ष्मणझूला पौडी गढवाल व प्रदीप कुमार पुत्र रमेश चन्द नि0 ग्राम- पटना तहसील यमकेश्वर थाना लक्ष्मणझूला पौडी गढवाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार किया गया है ।
