![]()
ऋषिकेश, 25 अक्टूबर ।जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा छात्र संघ चुनाव पर लगाई गई रोक का विरोध करते हुए
श्री देव सुमन विश्वविद्यालय परिसर ऋषिकेश पांच छात्र और छात्राएं पानी की टंकी पर चढ़ गए।
में छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर कुछ छात्र- छात्राएं यहां पानी की टंकी पर चढ़ गए। सूचना पाकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
चुनाव की मांग पर अड़े छात्र-छात्राओं को अधिकारी मनाने में जुटे हैं। दोपहर बीत जाने के बाद भी कोई भी छात्र नीचे उतरने को तैयार नहीं है। बता दे कि जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद उच्च न्यायालय नैनीताल की ओर से छात्र संघ चुनाव पर रोक लगा दी गई थी। चुनाव की मांग को लेकर बीते रोज डीएवी देहरादून में भी इसी तरह छात्र टंकी पर चढ़ गए थे।
महाविद्यालय परिसर में सुबह के वक्त छात्र-छात्राओं ने कॉलेज में तालाबंदी कर विश्वविद्यालय प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की उसके बाद हरिद्वार मुख्य मार्ग पर सांकेतिक जाम लगा दिया। अपनी मांगों के समर्थन में दोपहर करीब 12:00 बजे मानव रावत, रवि बिष्ट, संजना, राजकुमार सहित पांच लोग टंकी पर चढ़ गए। जिसकी सूचना मिलती प्रशासन के हाथों फूल गए, इस बीच मौके पर पहुंची उप जिलाधिकारी इस स्मृति परमार ने टंकी पर चढ़े झांसी छात्राओं को समझने का प्रयास किया, परंतु छात्र मानने को तैयार नहीं थे। जो कि अपनी मांग पर अड़े हैं,
विश्वविद्यालय के डायरेक्टर प्रोफेसर एम एस रावत ने भी छात्र-छात्राओं को समझने की कोशिश की मगर वह नहीं माने। और उन्होंने भी छात्र-छात्राओं से नीचे आने की अपील की, छात्र अपनी मांग पर अड़े हैं।
