![]()
ऋषिकेश 19 अक्टूबर। मानसिक रूप से तनाव के चलते मध्य प्रदेश से ऋषिकेश आकर होटल में ठहरे एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकरआत्महत्या कर ली है। जिसके पास से पुलिस ने सुसाइट नोट भी बरामद किया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र खोलिया ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि संयुक्त यात्रा बस अड्डे के पास स्थित दिग्विजय होटल में मध्यप्रदेश के एक यवक ने संदीप से परिस्थितियों में अपने कमरे में फांसी का फंदा लगा लिया है मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने सबको अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जहां से पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया। जिसमें मानसिक तनाव का जिक्र किया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतक मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ कर रहने वाला है जिसका नाम सत्यम कपिल है जो की 16 अक्टूबर को होटल में आकर ठहरा था परन्तु सुबह 8:00 बजे तक जब उसने अपना कामरान नहीं खोला तो स्टाफ ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसने बलपूर्वक दरवाजे को खोला, तो युवक पंखे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और मामले की जांच कर रही है।
