![]()
ऋषिकेश,02अक्टूबर। ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने एक हॉस्पिटल कर्मचारियों से अपने आप को पत्रकार बता कर कभी किसी की शादी, कभी किसी के इलाज के नाम पर आर्थिक मदद ले जाता रहा, जिसके बाद25000/- रुपए नगद डिमांड कर न देने पर जान से मारने की धमकी दिए जाने पर गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र खोलिया ने बताया कि विगत 17अगस्त को शुभम चंदेल डायरेक्टर पेनेशिया हॉस्पिटल देहरादून रोड ऋषिकेश ने तहरीर देकर अवगत कराया कि एक व्यक्ति जिनका नाम अरविंद हटवाल है, जो अपने आप को पत्रकार बताता है, उनके हॉस्पिटल में सामाजिक कार्यकर्ता बनकर आया और कभी किसी की शादी, कभी किसी के इलाज के नाम पर आर्थिक मदद ले जाने लगा, उसे सामाजिक कार्यकर्ता समझकर कई बार उसकी सहायता की। फरवरी माह 2024 में उसके द्वारा उनसे 25000/- रुपए नगद डिमांड की, तथा देने से मना करने पर वह उसके हॉस्पिटल को तरह-तरह से धमकियां देने लगा। मार्च माह में आरोपी द्वारा रात्रि के समय उसे देहरादून जाते समय नटराज चौक पर रोककर उसके साथ धक्का मुक्की तथा गाली गलोच की गयी तथा पैसा न देने पर उसके हॉस्पिटल को बदनाम करने तथा जान से मारने की धमकी दी। अभियुक्त द्वारा सोशल मीडिया पर वादी के हॉस्पिटल को बदनाम कर उन्हें लगातार ब्लैकमेलिंग करते हुए उनके साथ गाली गलोच व धमकी दी जा रही है। तहरीर के आधार पर थाना ऋषिकेश पर तत्काल संबंधित धराओं में अरविन्द हटवाल के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया।
अभियोग की विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आज ऋषिकेश पुलिस ने अभियुक्त अरविंद हटवाल पुत्र अनुसुया प्रसाद निवासी- गली न0 05 गंगानगर ऋषिकेश जिला देहरादून को बाला सुन्दरी मन्दिर गेट गली न0 12 विस्थापित ऋषिकेश से गिरफ्तार किया गया। खोलिया ने बताया कि पकड़े गए आरोपी का अपराधिक इतिहास में खंगाला जा रहा है।

